शिवपुरी की महारानी: मां काली की पार्थिव प्रतिमा का विसर्जन आज, हजारों भक्त पालकी में ले जाएंगे

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी। शिवपुरी शहर की फिजा मे आज दोपहर से शक्ति की भक्ति का रंग अपनी चरम सीमा पर होगा,आज शक्ति के रूप मे पंडालो मे विराजमान माता की प्रतिमाए विसर्जन को जाऐगी,आज  शिवपुरी की महारानी काली भी पालकी मे सवार होकर अपने हजारो भक्तो के साथ विर्सजन को जाऐगी,माता के विर्जसन विशाल यात्रा का समय दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक होगा,इस दौरान यात्रा मार्ग नो व्हीकल जोन रहेगा। वही शिवपुरी शहर मे 3 स्थानो पर दशहरे का कार्यक्रम है यहां पर रावण के पुतलो का दहन किया जाऐगा। 

इस साल शरदीय नवरात्रि मे अष्टमी तिथि 18 अक्टूबर को सुबह 8 बजकर 28 मिनट के बाद शुरू हुई और 19 अक्टूबर को सुबह करीब 10 बजकर 52 मिनट तक रही। इसके बाद नवमी तिथि शुरू होने के कारण  ऐसे में 19 अक्टूबर को सुबह अष्टमी तिथि रही और फिर नवमी की तिथि शुय हुई। इसी वजह से 19 अक्टूबर को महाअष्टमी और महानवमी मनाई गई,और आज मंगलवार 20 अक्टूबंर को दशहरा माना गया,लेकिन कई लोगो ने माता के दिनो को नो दिन मे मनाया। 

इसलिए आज शहर मे विराजमान माता की प्रतिमाओ का बडी संख्या मे विजर्सन होगा,वही शिवपुरी मे प्रत्येक वर्ष शिवपुरी की महारानी खटीक मोहल्ले मे विराजमान मॉ काली को और शिवपुरी शहर के माधव चौक पर हर साल शरदीय नवरात्रि मे लगने वाली वैष्णो देवी की झांकी का चल समारोह भी दशहरे के दिन निकलता है। इस कारण आज माता वैष्णो देवी की शोभायात्रा आज शाम को शहर के विभिन्न मार्गो से निकलेगी। वही आज दशहरा होने के कारण क्षत्रिय समाज का चल समारोह भी निकाला जाऐगा। 

आज माताओ के विजर्सन के लिए आधा सैकडा से अधिक शोभा यात्रा आज निकाली जाऐगी। इस बार तिथियो के बढने घटने के कारण दशहरे के दिन ऐसा हुआ है। आज रात भर माताओ की शोभा यात्राए शहर मे निकाली जाऐगी,हालाकि शहर मे सोमवार के दिन शहर के विभिन्न हिस्सो मे विराजमान माता रानियो का विजर्सन बीते रोज सोमबार के दिन कर दिया गया है। 

माता रानी विसर्जन समारोह को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने यातायात व्यवस्था सख्त कर दी है। मंगलवार शाम 6 बजे से माधव चौक के चारों ओर के मार्ग कार्यक्रम समाप्ति तक बंद रहेंगे। फिजिकल रोड से माधव चौक और गुरुद्वारा की ओर से कोर्ट रोड पर अनावश्यक वाहनों का प्रवेश रोका जाएगा। लक्ष्मी निवास से सब्जी मंडी और हंस बिल्डिंग की ओर जाने वाला मार्ग शाम 7 बजे से अंतिम झांकी निकलने तक बंद रहेगा। दोपहर लगभग2  से 5 बजे के बीच काली माता की झांकी के दौरान भी नो-व्हीकल जोन रहेगा।


शिवपुरी की महारानी शिवपुरी के खटीक मोहल्ले में खटीक समाज दवारा विराजमान मॉ काली अपने पंडाल से पालकी मे विराजमान होकर विजर्सन स्थल गणेश कुंड तक जाती है। माता काली की पालकी मात्र 30 से 35 मिनिट मे 2 किलोमीटर की दूरी तय करती है। इस शोभा यात्रा मे हजारो की संख्या मे शामिल होते है और इससे यात्रा की सबसे बडी बात यह होती है कि माता काली की इस शोभायात्रा को देखने के लिए सडक के किनारे दोनो ओर बडी संखया मे लोग माता के दर्शनो के लिए खडे होते है। 

यातायात प्रभारी रणवीर सिंह यादव ने बताया कि व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर कार्रवाई होगी। माधव चौक पर वन-वे व्यवस्था लागू रहेगी। वहीं, सुरवाया तिराहे पर मंगलवार रात  7 बजे से बुधवार सुबह 10 बजे तक हाईवे से शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। प्रशासन का उद्देश्य अमोला में विसर्जन के दौरान हादसों को रोकना है। भीड़ कम होने पर रास्ते चरणबद्ध तरीके से खोले जाएंगे।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!