Shivpuri News: शिक्षक की लाईफ मे रॉन्ग साइड से घुसी मौत ,हवा मे उड रही कार ने शिक्षक को उडाया

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

कोलारस। शिवपुरी जिले के खरई संकुल मे पदस्थ शिक्षक की बाइक को कोलारस थाना सीमा मे फोरलेन पर स्थित पडौरा चौराहे पर तेज रफ्तार हवा मे उड रही कार ने उडा दिया,यह टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक पर सवार शिक्षक कई फुट हवा मे उछले और सडक पर आ गिरे,इस घटना मे शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए,शिक्षक को तत्काल एंबूलेंस की मदद से शिवपुरी जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरो ने शिक्षक को मृत घोषित कर दिया। 

जानकारी के अनुसार कोलारस ब्लॉक के ग्राम अटामानपुर निवासी रामदयाल ओझा (50) वर्तमान में शिवपुरी के फतेहपुर में रह रहे थे। वे खर्च संकुल के एकीकृत माध्यमिक विद्यालय सुभटोर में सामाजिक विज्ञान विषय के माध्यमिक शिक्षक थे। बुधवार सुबह वे कोलारस के मॉडल स्कूल में आयोजित विषयवार प्रशिक्षण में शामिल होने बाइक से गए थे। शाम करीब 5:30 बजे प्रशिक्षण समाप्त होने के बाद वे लौट रहे थे। 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वे पड़ोरा स्थित गांधी पेट्रोल पंप पर बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए वे सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान रॉन्ग साइड से आई तेन रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक बुरी तरह बातिग्रस्त हो गई और शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।

हादसे से कुछ घंटे पहले साथी शिक्षकों को दे रहे थे ट्रेनिंग
प्रशिक्षण के दौरान का शिक्षक रामदयाल ओझा का वीडियो सामने आया है। इसमें वे साथी शिक्षकों को बारिश के बाद खेत में गड्डा खोदकर मिट्टी में नमी की गहराई जांचने का पुराना तरीका बता रहे हैं। इसी आधार पर किसान बोवनी का समय तय करते थे। पर्याप्त नमी होने पर ही बोवनी की जाती थी। खेती की जानकारी साझा करने वाले रामदयाल की उसी शाम सड़क हादसे में मौत हो गई।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!