शिवपुरी। बिजली कंपनी द्वारा मेंटेनेंस कार्य किए जाने के कारण शनिवार, 31 अक्टूबर को कोलारस और खतौरा फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
विद्युत विभाग के अनुसार 33 केवी खतौरा फीडर पर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इस दौरान 33/11 केवी उपकेंद्र खतौरा और बिजरौनी से जुड़े सभी क्षेत्र प्रभावित होंगे।
इसी प्रकार 33 केवी कोलारस फीडर पर सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक विद्युत प्रदाय बंद रहेगा। इससे 33/11 केवी उपकेंद्र कोलारस शहर से जुड़े सभी क्षेत्रों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।