शिवपुरी। ग्वालियर से दवाई लेकर घर लौट रहे बाइक सवार युवक-युवती का सफर बैराड़-मोहना रोड पर दर्दनाक हादसे के साथ खत्म हो गया। गोबर्धन कलारी के आगे किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया।
मृतकों की पहचान पोहरी थाना क्षेत्र के जाखनौद निवासी देवेंद्र आदिवासी उम्र 30 साल और अनीता आदिवासी उम्र 28 साल के रूप में हुई है। दोनों सोमवार सुबह करीब 10 बजे दवाई लेने के लिए ग्वालियर गए थे। शाम करीब 7 बजे वे प्लेटिना बाइक (MP 33 ZC 2886) से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान बैराड़-मोहना रोड पर गोबर्धन कलारी के आगे हादसा हो गया।
हादसे के बाद दोनों के शव बैराड़ के पीएम हाउस में रखवाए गए। मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया गया। फरियादी वीरेंद्र आदिवासी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन और उसके चालक की तलाश कर रही है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।