Shivpuri News: बाग वाले हनुमान मंदिर से गायब हुए चांदी के कुंडल-कडे और पीतल के घंटे

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी/सतनवाड़ा। सतनवाड़ा क्षेत्र के बाग वाले हनुमान जी मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोर मंदिर के मुख्य गेट का ताला तोड़कर हनुमान जी की मूर्ति पर लगे चांदी के दो कुंडल, एक चांदी का कड़ा और मंदिर परिसर में लगे पीतल के सात घंटे चोरी कर ले गया। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 30 हजार रुपये बताई गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम सतनवाड़ा कलां निवासी नंदकिशोर धाकड़ पुत्र हरनारायण धाकड़ सोमवार, 26 अक्टूबर की सुबह करीब 6:30 बजे मंदिर में पूजा करने पहुंचे। वहां उन्होंने मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ देखा। मंदिर के अंदर जाकर जांच की तो मूर्ति के चांदी के दोनों कुंडल, एक पैर का चांदी का कड़ा और परिसर में लगे सात पीतल के घंटे गायब मिले।

फरियादी ने आशंका जताई कि अज्ञात चोर रात करीब 2 बजे के आसपास वारदात को अंजाम देकर सामान ले गया। इसके बाद उन्होंने सतनवाड़ा थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जिम्मेदारी कार्यवाहक प्रधान आरक्षक सोनू रजक को सौंपी है। पुलिस अब चोर का पता लगाने और चोरी गए सामान की बरामदगी के प्रयास में जुटी है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!