शिवपुरी। शिवपुरी जिले के पिछोर विधानसभा मे अभी तक रात रात अचानक से महापुरूषो की प्रतिमाए प्रकट होने की खबरे मिलती थी। अब पिछोर विधानसभा मे एक कदम और आगे बढते हुए सनातन धर्म के आराध्य देव श्रीराधा-कृष्ण की प्रतिमा प्रकट होने की खबर मिल रही है और यह चमत्कार पिछोर नगर के वार्ड क्रमांक 15 मे फुटेरा रोड पर हुआ हैं।
सोमवार की सुबह वार्ड के निवासियो ने देखा कि वार्ड पर एक चबूतरे पर लगभग 1 फुट की उंचाई की सगमरमर राधा कृष्ण की प्रतिमा दिखाई दी। इसके बाद लोगो ने हिंदू धर्म के संपूर्ण 16 कलाओ के अवतार भगवान कृष्ण और राधारानी की पूजा अर्चना शुरू कर दी।
इस वार राधा अष्टमी शनिवार की थी,दूसरे दिन रविवार था और यह चमत्कार राधा अष्टमी के दूसरे दिन हुआ है। जानकारी मिल रही है कि फुटेरा वार्ड नंबर 15 में रविवार रात अज्ञात लोगों ने श्रीराधा-कृष्ण की प्रतिमा स्थापित की थी। सुबह जब लोगों ने प्रतिमा देखी तो इसकी जानकारी देखते ही देखते पूरे इलाके में फैल गई। इसके बाद प्रतिमा के दर्शन और पूजा के लिए लोगों की भीड़ जमा होने लगी। यह प्रतिमा सरकारी सर्वे नंबर 1639.2 पर चबूतरा बनाकर विराजमान कर दिया गया है।
ऐसे मामले पहले भी सामने आ चुके
बता दें कि पिछोर विधानसभा क्षेत्र में सार्वजनिक जगहों पर रातोंरात प्रतिमाएं लगाए जाने के ऐसे मामले पहले भी सामने आते रहे हैं। अब तक महापुरुषों सहित अलग-अलग लोगों की प्रतिमाएं लगाए जाने को लेकर विवाद हो चुका है। कई मामलों में पुलिस ने एफआईआर भी दर्ज की है।
रातोंरात प्रतिमा लगाए जाने के बाद पहले भी कई जगहों पर विवाद, प्रदर्शन और चक्काजाम तक हो चुका है। प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई के बावजूद इस तरह प्रतिमाएं लगाए जाने का सिलसिला पूरी तरह रुक नहीं रहा है।
फुटेरा रोड पर राधा-कृष्ण की प्रतिमा लगाए जाने के बाद फिलहाल लोगों में धार्मिक उत्साह है। हालांकि, यह प्रतिमा किसने और किस अनुमति से लगाई है, इसे लेकर स्थिति साफ नहीं है। प्रशासन और पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं, यह देखना होगा।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।