शिवपुरी रविवार को बिजली की कटौती, शहर के दर्जनो इलाके होगें प्रभावित

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी। विद्युत वितरण कंपनी द्वारा 33/11 केवी उपकेंद्रों पर मेंटेनेंस कार्य किए जाने के कारण 20 सितंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक शहर के कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान बाणगंगा, डाकबंगला और बालाजीधाम उपकेंद्रों से जुड़े 11 केवी फीडरों पर विद्युत प्रवाह बंद रखा जाएगा।

विद्युत कंपनी के अनुसार 33/11 केवी बाणगंगा उपकेंद्र, 33/11 केवी डाकबंगला उपकेंद्र तथा 33/11 केवी बालाजीधाम उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाले विभिन्न फीडरों पर आवश्यक मेंटीनेंस कार्य किया जाना है। इसके चलते इन फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में निर्धारित अवधि के दौरान बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

इन फीडरों पर रहेगा शटडाउन
मेंटीनेंस कार्य के दौरान 11 केवी सिटी फीडर, विष्णुमंदिर फीडर, दो बत्ती फीडर, चीलोद फीडर, टीव्ही टावर फीडर, फिजीकल रोड फीडर, आरके पुरम फीडर, सोनचिरैया फीडर, सेलिंग क्लब फीडर, नमो नगर फीडर, कत्थामिल फीडर, हाउसिंग बोर्ड फीडर और एसएएफ फीडर बंद रहेंगे।

शहर के इन इलाकों में बिजली रहेगी बंद
निर्धारित शटडाउन के चलते दो बत्ती चौराहा, बीएसएनएल कॉलोनी, महुअर कॉलोनी, ठंडी सड़क, माधव चौक, गांधी चौक, फक्कड़ कॉलोनी, विष्णुमंदिर, गुलाबशाह दरगाह, सर्वोदय नगर और इंदिरा कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इसके अलावा दरगाह, दो बत्ती, छत्री कॉलोनी, शिवाजी नगर, नरेंद्र नगर, सईसपुरा, घोसीपुरा, संजय कॉलोनी, टीव्ही टावर रोड, पटेल नगर, विवेकानंद पुरम, विकास प्राधिकरण कॉलोनी और फिजीकल रोड क्षेत्र भी प्रभावित होंगे।

इसी अवधि में मोहनी सागर कॉलोनी, आरके पुरम, नूरानी मस्जिद, झींगुरा, करौंदी कॉलोनी, द्वारिकापुरी, दर्पण कॉलोनी, ग्वालियर बायपास, नमोनगर, नवग्रह मंदिर, वन विद्यालय कैंपस, सेलिंग क्लब, भदैया कुंड, ठकुरपुरा, नौहरी-बछौरा, तुलसी कॉलोनी और कत्थामिल क्षेत्र में भी विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। इसके साथ ही मेडिकल कॉलेज, तात्याटोपे नगर, कटमई, जज कॉलोनी और आसपास के क्षेत्र भी शटडाउन से प्रभावित रहेंगे।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!