शिवपुरी,बुखार के बढते आकंडो ने खोली जिले की 9 CHC, 13 PHC और 191 उप स्वास्थ्य केंद्र की पोल

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी। तेज गर्मी के बाद बदले मौसम और लगातार बारिश ने जहां लोगों को राहत दी, वहीं अब यही मौसम अस्पतालों पर भारी पड़ता नजर आ रहा है। सर्दी, खांसी और वायरल बुखार की चपेट में सबसे ज्यादा बच्चे आ रहे हैं और जिला अस्पताल की OPD रोजाना 1200 के पार पहुंच गई है। हालात यह हैं कि 400 पलंग की क्षमता वाले जिला अस्पताल में करीब 600 मरीज भर्ती हैं और बढ़ते दबाव को देखते हुए बच्चों के लिए 30 पलंग का अतिरिक्त वार्ड तैयार करना पड़ा है। 

सबसे चिंता की बात यह है कि जिले में 9 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, 13 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और 191 उप स्वास्थ्य केंद्र संचालित होने के बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों से मरीज इलाज के लिए सीधे जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। यानी मौसमी बीमारी ने सिर्फ मरीजों की संख्या नहीं बढ़ाई, बल्कि ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की जमीनी तस्वीर भी सामने ला दी है।

अंचल से बढ़ रहे रेफरल केसः खास वात यह है कि जिले में 9 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, 13 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और 191 उप स्वास्थ्य केंद्र संचालित हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य विभाग का पूरा स्वास्थ्य संबंधी सेटअप होता है लेकिन मरीजों को इलाज नहीं मिल पाने के कारण लोग जिला अस्पताल की ओर रुख करते हैं। 

इसी तरह से 13 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं और 191 उप स्वास्थ्य केंद्रों होने के बाद भी ग्रामीणों को समय पर इलाज नहीं मिल पाता। उप स्वास्थ्य केंद्रों पर कहीं डाक्टर नहीं है तो कहीं दवाओं का अभाव बना रहता है। यहीं कारण है कि मरीज जिला अस्पताल या मेडिकल कालेज में पहुंचता है। मेडिकल कालेज शहर से करीब पांच किमी दूर है इसलिए ज्यादातर रुख जिला अस्पताल की ओर ही मरीजों का होता है।

मेटरनिटी विंग बनने से कम हो सकेगा लोड
जिला अस्पताल में रोजाना 20 से 25 डिलेवरी होती हैं। कुछ केस ओपरेशन संबंधी होते हैं। मेटरनिटी संबंधी महिलाओं के लिए करीब 120 पलंग हैं केस बढ़ने पर उनको अन्य मेटरनिटी वार्ड में भर्ती कराया जाता है। इस बढ़ते ओवरलोड की समस्या नई मैटरनिटी विंग बनने के बाद ही दूर हो सकेगी। हालांकि मेटरनिटी विंग निर्माण की प्रक्रिया चल रही है।


रोजाना 1200 से ज्यादा मरीज जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। वायरल बुखार के केस भी बढ़े हैं। बच्चों के लिए हमने 30 पलंग का एक वार्ड अतिरिक्त बना दिया है। जरूरत पड़ने पर उसका उपयोग किया जाता है। फिलहाल पलंगों से ज्यादा मरीजों की संख्या है।
रामप्रताप सिंह चौहान सिविल सर्जन, जिला अस्पताल शिवपुरी

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!