शिवपुरी। शिवपुरी शहर में आवारा पागल कुत्ते ने शिवपुरी शहर में शनिवार की शाम से लेकर रविवार की सुबह तक 40 से अधिक लोगों को काट लिया। जिला अस्पताल में कुत्ते के हमले के शिकार 40 से अधिक मरीज इलाज कराने पहुंचे। शिवपुरी शहर में कुत्तों की तादाद काफी बढ़ गई है। यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। नगर पालिका की अनदेखी के कारण जनता में कुत्तों की दहशत है।
जानकारी के मुताबिक शहर के पुरानी शिवपुरी बड़े बाजार में एक आवारा पागल कुत्ते ने शनिवार की शाम कई लोगों को काट लिया। इसके बाद गुरुद्वारे पर भी इसी कुत्ते ने राह चलते लोगों पर हमला किया। कुत्ते ने लोगों को काट लिया। यह कुत्ता भागकर मनियर क्षेत्र में पहुंच गया। मनियर मैं भी बाइक पर चल रहे लोगों पर हमला कर दिया। घरों के आसपास खेल रहे बच्चों को भी काट लिया। शनिवार की शाम से लेकर रविवार की सुबह तक कुत्ते के हमले के 40 से अधिक मरीज इलाज कराने जिला अस्पताल शिवपुरी पहुंचे।
मरीजों के जख्मों पर मरहम-पट्टी की गई। इंजेक्शन भी लगाए गए हैं। 40 से अधिक लोगों को काटे जोन की पुष्टि जिला अस्पताल की स्टाफ नर्स द्वारा रजिस्टर में दर्ज मरीजों की संख्या के आधार पर की है। वैक्सीन को लेकर समस्या नहीं है, जो भी मरीज आ रहा है, उन्हें वैक्सीन लगाई जा रही है। नगर पालिका की ओर से कार्रवाई की है, कुत्ते को पकड़वाकर जंगल में जुड़वाया है।
डॉग स्क्वॉड ने पकड़ा, जंगल में छोड़ा
पागल कुत्ते के हमले से शहर में दहशत का माहौल हो गया। सूचना पर नगर पालिका की डॉग स्क्वॉड टीम मनियर पहुंची। कुत्ते के हमले से बचने के लिए किशोर, युवा और बड़े हाथों में लाठी-डंडे लेकर खड़े मिले। पागल कुत्ते की पहचान के बाद डॉग स्क्वॉड ने घेराबंदी की। कुत्ते को जाल में फंसा लिया। इसके बाद उसे जंगल में छोड़ आए, लेकिन इससे समस्या हल होने की बजाय और गंभीर हो सकती है। जंगल में अगर यह अन्य जानवरों को काटता है। तो यह एक महामारी का रूप ले सकती है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।