शिवपुरी। शिवपुरी जिले के इतिहास मे जेन अल्फा का प्रर्दशन भी जुड गया है। जनसुनवाई के दिन के तीसरी से आठवी क्लास के बच्चे स्कूल युनिफॉर्म मे कलेक्टर के पास अपने स्कूल के आम रास्ते को बंधक बनाने पर उसे मुक्त कराने के लिए पहुंचे थे। कलेक्ट्रेट परिसर में बच्चो ने नारे भी लगाए कि कलेक्टर साहब बहार आयो हमे स्कूल का रास्ता दिलवाओ, प्रशासन इस नारेबाजी से नाराज हो गया। मौके पर पहुंचे शिवपुरी एसडएम भडक गए और माना जा रहा है कि स्कूल की मान्यता निरस्त की जा सकती है।
पहले समझे मामले को
शहर के वार्ड क्रमांक 39, न्यू दर्पण कालोनी, करौदी रोड स्थित सेंट लुइस पब्लिक स्कूल के आम रास्ते को बंद करने के मामले को लेकर स्कूल संचालक मुकुल श्रीवास स्कूल के बच्चे को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे थे, बच्चे इस प्रर्दशन मे अपनी फुल यूनिुफार्म थे,समय भी बच्चो की स्कूल की पढाई का था। स्कूल संंचालक के अनुसार स्कूल तक आने-जाने वाला मुख्य सार्वजनिक रास्ता है जिसका उपयोग सैकड़ों छात्र-छात्राएं, अभिभावक और स्कूल वाहन करते हैं। आरोप है कि पास में रहने वाले दो परिवारों, संध्या राजपूत पत्नी शंकर लाल राजपूत, मयंक राजपूत और सोनू जाटव पुत्र रामस्वरूप जाटव ते इस रास्ते पर ईंटों की दीवार चुनवाकर उसे पूरी तरह से बंद कर दिया है। आवेदन में कहा गया है कि इससे छोटे बच्चों, अभिभावकों और आपात स्थिति में एंबुलेंस तक के आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही है। स्कूल प्रबंधन का दावा है कि कालोनी के अन्य सभी रहवासियों को रास्ते से कोई आपत्ति नहीं है और इस संबंध में रहवासियों के हस्ताक्षर वाला एक पंचनामा भी आवेदन के साथ संलग्न किया गया है।
वार्ड पार्षद बोले, नगर पालिका सुनने को तैयार नहीं
इस पूरे मामले में वार्ड पार्षद भी मौके पर मौजूद रहे। जनसुनवाई के दौरान वार्ड पार्षद का कहना था कि वे इस रास्ते के विवाद को लेकर कई बार नगर पालिका को अवगत करा चुके हैं, लेकिन नगर पालिका इस ओर ध्यान देने को तैयार नहीं है। पार्षद के अनुसार यह सार्वजनिक रास्ता है और इसे खुला रहना चाहिए।
बच्चों को वनाया ढाल, कलेक्ट्रेट में नारेबाजी
हालाकि इस मामले का दूसरा पहलू भी सामने आया है। स्कूल संचालक ने मांसूम बच्चों को आधार बनाते हुए स्कूल समय के दौरान ही उन्हें स्कूल से सीधे कलेक्ट्रेट ले गए और कलेक्ट्रेट परिसर में बच्चों से प्रदर्शन और नारेबाजी करवाई। छोटे-छोटे स्कूली बच्चों का इस तरह से प्रशासनिक कार्य में उपयोग किए जाने को गभीरता से लेते हुए शिवपुरी एसडीएम ने स्कूल संचालक को मौके पर ही फटकार लगाई।
एसडीएम ने स्कूल प्रबंधक से स्पष्ट पूछा कि उन्हें पहले ही इस मामले को सिविल न्यायालय में ले जाने की सलाह दी गई थी, क्या उन्होंने ऐसा किया है? इस पर स्कूल संचालक मुकुल श्रीवास का जवाब था कि उन्होंने अभी तक न्यायालय में कोई वाद दायर नहीं किया है। इस जवाब पर एसडीएम ने और अधिक नाराजगी जाहिर की। एसडीएम का कहना था कि रास्ते का यह विवाद मूलतः सिविल प्रकृति का है और इसका निराकरण सिविल कोर्ट से ही होना है, न कि बच्चों को कलेक्ट्रेट लाकर प्रदर्शन कराने से।
अब एक सवाल सीधा
आम रास्ता है नगर पालिका कार्यवाही कर सकती थी,पार्षद के अनुसार उसने नगर पालिका प्रबंधन को इस मामले से अवगत करा चुका है लेकिन नगर पालिका ने कोई कदम नही उठाया। एक आम रास्ते को बंधक बना लिया है इसमे सबसे बडी गलती नगर पालिका प्रबधंन की है। वही स्कूल संचालक की सुनवाई नही होने के कारण उसने बच्चो को इस प्रर्दशन मे हथियार की तरह उपयोग किया है। इसमे पहले सिस्टम दोषी है उसके बाद स्कूल प्रबंधन
.webp)
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।