शिवपुरी। शिवपुरी जिले के सतनवाडा थाना सीमा में आने वाले ग्राम कांकर मे फोरलेन पर स्थित गुरू कृपा होटल के सामने रविवार की रात लगभग 11 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने सडक पर बैठे गोवंशो को कुचल दिया। इस घटना मे आधा दर्जन गोवंश की मौत होने की खबर मिल रही है। शिवपुरी जिले मे इस वर्षा काल के 100 दिनो मे गोवंश की डेथ ऑडिट करे तो लगभग आधा सैकडा गोवंश की मौत हो चुकी है।
गोवंश की सडक हादसो को लेकर कलेक्टर शिवपुरी अर्पित वर्मा ने 27 जुलाई को निर्देश दिए थे कि फोरलेन पर निराश्रित गोवंश दिखाई नहीं देना चाहिए, पंचायतों और एनएचएआई की जवाबदेही तय होगी। लेकिन आदेश फाइल से सड़क तक पहुंचा ही नहीं।
सबस पहले सबसे लेटेस्ट खबर पढे
जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक आरजे 11 जीडी 5716 तेज रफ्तार से गुजर रहा था। इसी दौरान सड़क पर बैठे गोवंश ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने ट्रक रोककर चालक को पकड़ लिया। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया। ग्रामीणों का कहना है कि कांकर और आसपास के क्षेत्र में रात के समय बड़ी बड़ी संख्या में गोवंश सड़कों पर आकर बैठ जाते हैं। अंधेरे में तेज रफ्तार से आने वाले भारी वाहनों के चालकों को सड़क पर बैठे मवेशी कई बार दिखाई नहीं देते। इससे आए दिन हादसे का खतरा बना रहता है।
शिवपुरी जिले से निकले हाइवे बन रहे गोवंश की मौत का कारण
शिवपुरी जिले की सीमा से NH-46 और NH 27 निकल रहे है। इन फोरलेन सडक से लगातार गोवंश की मौत की खबर सडक एक्सीडेंट के कारण मिलती रहती है। कलेक्टर शिवपुरी ने गोंवंश की दुर्घटनाओ मे मौत ना हो इसके लिए एक गाइडलान जारी की थी और सबंधित विभागो की जबाबदेही भी तय की थी,लेकिन कलेक्टर शिवपुरी के निर्देशो को ध्ररातल नही उतारा,सबंधित विभाग के अधिकारी और कर्मचारियो ने अपने दोनो कानो का उपयोग किया और एक कान से सुना और दूसरे कान से निकाल दिया।
1 जून से 29 सितंबर 2026 तक के 100 दिन का गोवंश डेथ ऑडिट
अगस्त की शुरुआत: शिवपुरी देहात क्षेत्र में NH-46 पर एक हादसे में 7 गोवंश की मौत
अगस्त: अमोला क्षेत्र के फोरलेन पर अलग-अलग घटनाओं में गोवंश की मौत
सितंबर की शुरुआत: बदरवास क्षेत्र में फोरलेन पर अलग-अलग हादसों में गोवंश की मौत हुई।
15 सितंबर: NH-46 पर एक ही दिन दो हादसों में 5 गोवंश की मौत
15-16 सितंबर: सतनवाड़ा, देहरदा और सुमेला क्षेत्र में सड़क हादसों में कई गोवंश की मौत की
17 सितंबर: मुड़खेड़ा टोल के पास बाइक और सड़क पर बैठे बैल की टक्कर में बैल की मौत।
22 सितंबर: बदरवास क्षेत्र में करीब छह किलोमीटर के दायरे में 8 मृत गोवंश की मौत
27 सितंबर:सतनवाडा क्षेत्र मे कांकर के पास ट्रक ने 6 गोवंश को कुचला
शिवपुरी की मीडिया इन हादसो को प्रकाशित कर चुकी है,यह सभी हादसे जब खबर बने है जब सडक पर आधा दर्जन गोवंश की मौत हुई है। वही वर्षाकाल के अभी तक के 100 दिन मे वह हादसे प्रकाशित नही हुए जिनमे एक या दो वंश की मौत हुई है इन मौतो का भी भी जोड दिया जाए तो लगभग 50 से अधिक गोवंश की मौत का आंकडा बन सकता है।
सिस्टम का मुखिया’ निर्देश दे, तो नीचे तक जिम्मेदारी क्यों नहीं?
इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल सिर्फ हादसों के साथ, निर्देशों के क्रियान्वयन का है। कलेक्टर ने समस्या को पहचानकर आदेश जारी किया था। आदेश में पंचायतों और अन्य संबंधित एजेंसियों की जिम्मेदारी भी तय की गई थी। लेकिन जिला पंचायत स्तर से यदि अधीनस्थ अमले की प्रभावी मॉनिटरिंग नहीं हो पाई तो आदेश का असर जमीन पर कैसे दिखाई देता?
सिस्टम के मुखिया के निर्देश यदि फाइलों में ही घूमते रहेंगे और सड़क तक नहीं पहुंचेंगे तो सड़क पर लोग और गोवंश ही ‘हवा में उड़ते’ नजर आएंगे। हर हादसे के बाद मृत गोवंश और घायल वाहन चालक इस व्यवस्था से यही सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर जिम्मेदारी तय होने के बावजूद कार्रवाई कब होगी?

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।