Shivpuri News: कीटनाशक दुकानों पर छापा, अनियमितता मिली तो जारी किया कारण बताओ नोटिस

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा शिवपुरी में कीटनाशक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर औचक निरीक्षण की कार्रवाई की गई। उप संचालक कृषि श्री मुनेश कुमार शाक्य एवं सहायक संचालक कृषि सहित विभागीय टीम द्वारा गुरूवार को पोहरी रोड शिवपुरी स्थित कृषि आदान विक्रेताओं की दुकानों की जाँच की गई। निरीक्षण के दौरान अनियमितता पाए जाने पर संबंधित फर्म मैसर्स खेती किसानी पोहरी बस स्टेण्ड को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है।

निरीक्षण के दौरान पाई गई अनियमितता और बंद मिली दुकान
विभागीय अधिकारियों की टीम ने बस स्टैंड के पास पोहरी रोड स्थित मैसर्स खेती किसानी के प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण किया। जाँच के दौरान दुकान में अनियमितता पाए जाने पर संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इसके अतिरिक्त, टीम जब पोहरी रोड स्थित किसान बाजार एग्री क्लीनिक के निरीक्षण हेतु पहुँची, तो प्रतिष्ठान संचालक दुकान बंद करके मौके से चला गया।

अमानक सामग्री के विक्रय पर होगी कठोर कार्रवाई
उप संचालक कृषि श्री मुनेश कुमार शाक्य ने स्पष्ट किया कि किसानों के हितों की सुरक्षा करना विभाग की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जिले में नकली या अमानक कृषि आदानों की बिक्री किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले विक्रेताओं के विरुद्ध कीटनाशक अधिनियम 1968 एवं नियम 1971 के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

किसानों के लिए आवश्यक संदेश
उप संचालक कृषि ने जिले के सभी किसानों से अपील की है कि वे केवल अधिकृत विक्रेताओं से ही खाद, बीज एवं कीटनाशक दवाओं की खरीदी करें। किसान प्रत्येक खरीद पर पक्का बिल अवश्य प्राप्त करें तथा बिना बिल के कोई भी सामग्री न खरीदें। यदि किसी भी दुकान पर अमानक या संदिग्ध कृषि सामग्री के विक्रय की जानकारी मिलती है, तो इसकी सूचना तत्काल निकटतम कृषि कार्यालय को दें ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके। विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि गुणवत्तापूर्ण कृषि सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु यह निरीक्षण अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!