Shivpuri कलेक्टर ऑन स्पॉट फैसला,सेल्समैन को भेजा जेल, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता टर्मिनेट

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देश पर  पिछले 4 माह से राशन न मिलने के मामले में सेल्समैन पर कार्यवाही की गई है। सेल्समैन को जेल भेजा गया और मौके पर ही 78 परिवारों को राशन वितरण शुरू कराया,वही आंगनवाड़ी केंद्र दबरा-2 का गतदिवस कलेक्टर ने आकस्मिक निरीक्षण किया,जांच मे खमिया मिलने पर आगनबाडी कार्यकर्ता रानी यादव को बर्खास्त कर दिया।  

कोलारस अनुविभाग की ग्राम पंचायत दीघोद के ग्रामीणों की शिकायत पर तत्काल कार्यवाही करते हुए ग्रामीणों को राशन वितरण किया गया है। गतदिनों ग्राम पंचायत दीघोद के ग्रामीणों ने कलेक्टर श्री वर्मा से शिकायत की थी कि उन्हें पिछले चार महीनों से राशन नहीं मिल रहा है। शिकायत मिलते ही कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा ने तहसीलदार और खाद्य विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच के निर्देश दिए। 

जब तहसीलदार सचिन भार्गव और जिला आपूर्ति अधिकारी तुलेश्वर कुर्रे मौके पर पहुंचे और जांच की तब जांच में शिकायत सही पाई गई और 4 माह से ग्रामीणों को राशन न देने की इस लापरवाही और अनियमितता के लिए राशन दुकान के सेल्समैन श्री दिलीप जाटव पर कार्यवाही करते हुए तत्काल जेल भेजने की कार्यवाही की गई।

आंगनवाड़ी में मिली लापरवाही पर कार्यकर्ता रानी यादव बर्खास्त

कलेक्टर अर्पित वर्मा ने आंगनवाड़ी केंद्र दबरा-2 का गतदिवस आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्र में कई गंभीर खामियां, गंदगी और भारी लापरवाही सामने आई। निरीक्षण के दौरान आंगनवाड़ी केंद्र में गंदगी पाई गई और अन्य व्यवस्था भी काफी खराब थी। केंद्र में बच्चों की संख्या बहुत कम और उन्हें दी जाने वाली बुनियादी शिक्षा भी नहीं दी जा रही थी। 

इसके अलावा, पोषण ट्रैकर ऐप पर नियमित रूप से जरूरी जानकारियां दर्ज नहीं की जा रही थीं और कुपोषित बच्चों के खान-पान का सही ध्यान नहीं रखा जा रहा था। सेम बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र में नियमित रूप से भर्ती कराने में भी लापरवाही देखी गई।

निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने भी शिकायत की कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता समय पर केंद्र नहीं आती हैं। पर्यवेक्षक द्वारा बार-बार समझाने के बाद भी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती रानी यादव द्वारा कार्य के प्रति लापरवाही बरती जा रही है।

इस लापरवाही पर कलेक्टर श्री वर्मा के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास करैरा के परियोजना अधिकारी अमित यादव ने संबंधित कार्यकर्ता को कारण बताओ नोटिस जारी किया। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा दिया जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया। इसके बाद करैरा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के अनुमोदन उपरांत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती रानी यादव को तत्काल प्रभाव से सेवा से पृथक किया गया है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!