शिवपुरी। शिवपुरी शहर के पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर आज अपनी पत्नी से पीड़ित पति शिकायत लेकर पहुंचा,पति का आरोप हैं कि उसकी पत्नी का किसी अन्य युवक से अवैध संबंध हैं और वह बीती 7 अगस्त 2026 को घर पर अपने प्रेमी को बुलाकर पूरा सामान, पलंग,गैस-सिलेंडर,बर्तन, गहनें सोने का हार,मंगलसूत्र, करदौनी,पायल,बिछिया आदि पूरा सामान, एक मोटरसाइकिल लेकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई हैं।
वहीं सामान ले जाने की वीडियों भी हमारे पास मौजूद हैं। वहीं मेरी पत्नी ने कई बार मुझपर हाथ भी उठाया हैं और मेरी सास भी आये दिन मुझे धमकियों पर धमकियां देती है। मैं मेरी पत्नी व ससुरालियों पर कार्यवाही चाहता हूं। वहीं पीड़ित पति का कहना हैं कि मुझे नीले ड्रम में पेक नहीं होना।
जानकारी के अनुसार सुरेन्द्र रजक पुत्र भूरा रजक निवासी सेन्ट बेनेटिंग स्कूल भारतीय विधालय रोड शिवपुरी ने बताया कि मेरा विवाह सन 2017 में निवासी ग्राम दुर्गापुर जिला झांसी की रहने वाली अनीता रजक के साथ संपन्न हुआ था, जिसके बाद हमारे दो बच्चे हुए। पीड़ित सुरेन्द्र का कहना हैं कि मैं तो अपने काम में बिजी रहता हूं घर को चलाने के लिए पैसे की जरूरत होती हैं,लेकिन उसी बीच मेरी पत्नी अनीता के अमर सिंह उर्फ सडुआ रजक निवासी ग्राम रातीकिरार तहसील शिवपुरी के साथ अवैध संबंध हैं।
मेरी पीठ पीछे घर बुलाती थी अपने प्रेमी को
वहीं पीड़ित युवक का कहना हैं कि मेरी पत्नी मेरे पीठ पीछे अमर सिंह को घर मिलने के लिए बुलाने लगी। वहीं जब मुझे इस बात का पता चला तो मैंने इसका विरोध करना शुरू कर दिया,लेकिन मेरी पत्नी ने अपने प्रेमी अमर सिंह के साथ मिलकर मेरे साथ गाली-गलौंच कर मेरी मरपीट कर दी। वहीं मुझे धमकी भी दी गई कि अगर कहीं भी किसी से शिकायत की तो तुझे जान से मार देंगे।
छोटा हाथी में भरकर ले गई सारा सामान
वहीं 7 अगस्त 2026 की बात हैं मेरी पत्नी अनीता ने अपने प्रेमी अमर सिंह पुत्र सडुआ रजक निवासी रातीकिरार को मेरे घर पर बुलाया और मेरी पत्नी द्वारा शादी में मिला सामान को छोटा हाथी पिकअप गाड़ी में भरवाकर ले जाने लगी। वहीं मेरे घर से शादी में चडाये गये सोने, चांदी के जेबरों व नगदी 10 हजार रूपये व मेरी मोटर साइकिल एच.एफ डीलेक्स हीरो कंपनी हैं उसको भी लेकर चली गई। पूरा सामान ले जाने की वीडियों हमारे पास मौजदू हैं। पीड़ित युवक का कहना हैं कि पत्नी का प्रेमी जाते समय मेरे पूरे परिवार का गाली देते हुए गया और अगर कहीं भी कुछ किया तो तुम सब के लिए सही नहीं होगा।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।