Shivpuri News: 20 लाख का दहेज, अब फिर 7 लाख और जमीन की डिमांड, विवाहिता को घर से निकाला

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी।
शिवपुरी जिले के नरवर थाना क्षेत्र के ग्राम देवरी निवासी निकिता की शादी 18 अप्रैल 2024 को ग्वालियर जिले के सिरोल थाना क्षेत्र के डोंगरपुर निवासी आकाश कुशवाह के साथ हुई थी। विवाहिता के आवेदन के अनुसार शादी में उसके माता-पिता और रिश्तेदारों ने करीब 20 लाख रुपये खर्च किए थे। इसमें सोने-चांदी के आभूषण, गृहस्थी का सामान और अन्य वस्तुएं शामिल थीं।

विवाहिता ने बातया  कि शादी के महज दो महीने बाद ही सात लाख रुपये और मायके की जमीन की मांग शुरू हो गई। पंचायतें हुईं, समझौते हुए और हर बार ससुराल पक्ष ने आगे परेशान नहीं करने का भरोसा दिया, लेकिन कुछ ही महीनों बाद कथित तौर पर वही कहानी फिर दोहराती रही।

फिर इस कहानी में जुड़वा बेटियों की एंट्री हुई और आरोप है कि इसके बाद महिला की मुश्किलें और बढ़ गईं। बेटे की चाहत पूरी नहीं होने के ताने, मारपीट और दहेज की मांग के आरोप लगाए गए। जुड़वा बच्चियों में से एक की जन्म के करीब दो माह बाद मौत हो गई, जबकि दूसरी बच्ची को लेकर महिला ससुराल से अलग रहने को मजबूर हो गई।

महिला का आरोप है कि जब उसने पति से अपने और आठ माह की बच्ची के भरण-पोषण के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया तो मामला और गरमा गया।  3 अगस्त को ससुराल पक्ष के लोग उसके मायके तक पहुंच गए। यहां  केस वापस लेने का दबाव बनाया गया और फिर वही शर्त सामने रखी गई—सात लाख रुपये दो या जमीन हमारे नाम करो।

महिला ने पुलिस अधीक्षक को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि बिना अतिरिक्त दहेज के ससुराल लौटने पर उसे और उसकी बच्ची को जान से मारने की धमकी तक दी गई। अब शादी से शुरू हुआ यह विवाद दहेज की मांग, कथित मारपीट, जुड़वा बेटियों के जन्म, घर से निकाले जाने और कोर्ट केस वापस लेने के दबाव के आरोपों तक पहुंच गया है। महिला ने एसपी से कार्रवाई के साथ अपनी और बच्ची की सुरक्षा की गुहार लगाई है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!