शिवपुरी। बिजली कंपनी द्वारा विद्युत लाइनों और उपकरणों के रखरखाव के लिए 22 अगस्त को 33 केवी लुकवासा फीडर पर मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इसके चलते शनिवार को इस फीडर से जुड़े कई क्षेत्रों में करीब 6 घंटे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
विद्युत वितरण कंपनी के अनुसार, सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक 33/11 केवी उपकेंद्र देहरदा सड़क, लुकवासा और केलधार से जुड़े सभी क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इसके साथ ही इन उपकेंद्रों से जुड़े एचटी उपभोक्ताओं को भी इस दौरान विद्युत कटौती का सामना करना पड़ेगा।
कंपनी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय के दौरान बिजली से संबंधित आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें, ताकि विद्युत आपूर्ति बंद रहने के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली बंद
देहरदा सड़क उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्र
लुकवासा उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्र
केलधार उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्र
संबंधित एचटी उपभोक्ता
.webp)
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।