Shivpuri News: शिक्षिका को तनाव से भरा साइलेंट अटैक आने से मौत, TETपरीक्षा पर बहस शुरू

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

भौंती पिछोर। शिवपुरी जिले के पिछोर विधानसभा मे आने वाले भौंती कस्बे मे निवास करने वाली पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भौंती मे पदस्थ 54 वर्षीय शिक्षिका सविता जैन का अचानक निधन हो गया। बताया जा रहा है कि उनकी मौत साइलेंट अटैक के कारण हुई, साथी​ शिक्षको का कहना है कि शिक्षिका, शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को लेकर तनाव में थी। 

सविता जैन बुधवार सुबह रोज की तरह विद्यालय पहुंचीं और पूरे दिन स्कूल में अपनी ड्यूटी की। शाम को विद्यालय से निकलने के बाद वे मंदिर भी गईं। इसके बाद रात करीब 8 बजे अपने घर पहुंचकर सोने चली गईं। लेकिन रात के बाद उनकी तबीयत बिगड़ने की जानकारी सामने आई और सुबह उनका निधन हो गया।

परीक्षा के नोटिफिकेशन के बाद चिंतित रहने की बात
विद्यालय में पदस्थ शिक्षक संतोष कछवारे सहित अन्य शिक्षकों का कहना है कि हाल ही में शिक्षक पात्रता परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी हुआ था। इसके बाद सविता जैन परीक्षा को लेकर चिंतित रहती थीं। साथी शिक्षकों ने बताया कि परीक्षा की तैयारी और इसे लेकर बनी अनिवार्यता को लेकर वे बातचीत भी करती थीं,हालाकि स्पष्ट रूप से कह नही सकते है कि शिक्षिका की मौत का असल कारण क्या हैं। 

सुबह स्कूल पहुंचीं, शाम तक रहीं सामान्य
सविता जैन की मौत की घटना इसलिए भी चौंकाने वाली है क्योंकि बुधवार को वे सामान्य रूप से विद्यालय पहुंची थीं। उन्होंने दिनभर स्कूल में काम किया और शाम को घर जाने के बाद मंदिर भी गईं। किसी को अंदाजा नहीं था कि कुछ ही घंटों बाद परिवार और विद्यालय को इतनी बड़ी क्षति का सामना करना पड़ेगा। उनके अचानक निधन की खबर मिलते ही साथी शिक्षक और परिचित स्तब्ध रह गए। विद्यालय में शिक्षकों और कर्मचारियों के बीच शोक का माहौल है।

टीईटी को लेकर क्या है नया नियम?
सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद सेवारत शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य किया गया है। मध्य प्रदेश में इस परीक्षा के लिए आवेदन 21 अगस्त 2026 से शुरू होने हैं, जबकि परीक्षा 12 अक्टूबर 2026 से आयोजित की जाएगी। शिक्षकों को अगस्त 2028 तक परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी।

डीओ ने कहा- परीक्षा से किसी को तनाव नहीं
जिला शिक्षा अधिकारी आकाश यादव ने शिक्षिका सविता जैन के निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शिक्षिका की मौत बेहद दुखद है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि परीक्षा को लेकर किसी को तनाव नहीं है। ऐसे में सविता जैन के निधन के मामले में फिलहाल दो बातें अलग-अलग रखना जरूरी है-एक ओर उनकी अचानक हुई मौत है, जिसे साइलेंट अटैक बताया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर साथी शिक्षकों द्वारा परीक्षा को लेकर उनके चिंतित रहने की बात कही गई है। दोनों के बीच चिकित्सकीय संबंध की पुष्टि अभी नहीं हुई है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!