Shivpuri रक्षा सूत्र के बदले बहनें लें रक्षक कवच का वचन, 128 भाइयों की बहनों की आंखों में इस राखी आंसू

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

फ्री हिट काजल @ सिकरवार,शिवपुरी। भारतीय सनातन धर्म का सबसे ताकतवर दिन रक्षाबंधन के दिन मे मात्र 3 दिन शेष है। इस दिन बहने अपने भाईयो को रक्षासूत्र बांधती है और अपनी रक्षा का वचन लेती है,लेकिन इस बार बहने रक्षा सूत्र बांधते समय अपनी रक्षा का नही 
अपने भाईयो की  रक्षा का वचन ले,इस बार गिफ्ट के साथ एक पक्का वाला वचन अवश्य ले कि बाइक चलाते समय रक्षक कवच अर्थात हैलमेंट अवश्य धारण करे। क्यो की 128 भाईयो की बहनो के आंख मे इस वर्ष रक्षा बंधन के दिन आंखो मे आंशू होगें,क्यो कि इस साल सडक दुर्घटनाओ मे 128 मौते सिर्फ इस कारण हुई है कि वह दुर्घटना के सयम हैलमेंट नही पहने थे,अगर वह हेलमेट पहने होत तो शायद इस वर्ष की रक्षा बंधन के दिन उनकी आंखो मे आंशू नही होते। 

शिवपुरी जिले की दुर्घटनाओ के सरकारी डाटा की बात करे तो जनवरी 2025 से जुलाई 2026 के बीच शिवपुरी जिले में बिना हेलमेट वाहन चलाने के कारण 633 भीषण सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 128 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। ये महज आंकड़े नहीं हैं, बल्कि ये वो 128 परिवार हैं जिन्होंने अपने घर का चिराग हमेशा के लिए खो दिया,बहनो ने अपने भाईयो के हमेशा के लिए खो दिया,यह आंकडा तो चंद महिनो का है सालो का आंकडा कितना होगा,एक लापरवाही के कारण एक जान चली जाती है,अभी तक भाई अपनी बहनो की रक्षा का संकल्प लेते थे,लेकिन इस बार बहने अपने भाईयो की रक्षा का संकल्प ले,राखी की गिफ्ट के साथ बाइक चलाते समय हेलमेट पहनने का संकल्प ले। अब शिवपुरी पुलिस प्रशासन ने बहनो के भाईयो की सुरक्षा लेकर फिर पुन:एक बार और कडा अभियान शुरू किया है। 

सोमवार से पूरे जिले में एक विशेष हेलमेट चेकिंग अभियान की शुरुआत हो रही है। इस बार पुलिस का संदेश स्पष्ट है-हेलमेट को पुलिस के चालान से बचने का दिखावा न मानें, बल्कि इसे अपने और अपने परिवार की सुरक्षा की आदत बनाएं।

सुरक्ष कवच जो बचाता है जान
यातायात पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर हादसों में मौत का मुख्य कारण सिर में गंभीर चोट लगना होता है। लोग पुलिस को देखकर हेलमेट पहन लेते हैं और आगे जाकर उतार देते हैं। कई बार लोग सिर्फ दिखावे के लिए बिना आईएसआई (ISI) मार्क वाले घटिया हेलमेट का इस्तेमाल करते हैं, जो दुर्घटना के समय चकनाचूर हो जाते हैं। सोमवार से शुरू हो रहे इस अभियान में सिर्फ हेलमेट पहनना ही नहीं, बल्कि सही हेलमेट पहनना भी सुनिश्चित किया जाएगा।

याद रखें, जब आप घर से निकलते हैं, तो कोई आपका इंतजार कर रहा होता है। आपकी एक छोटी सी लापरवाही आपके पूरे परिवार को जीवन भर का दर्द दे सकती है।

सुरक्षित सफर के लिए पुलिस द्वारा जारी 6 अनिवार्य नियम:
जिलेवासियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने दोपहिया वाहन चालकों के लिए कुछ सख्त नियम और सुझाव जारी किए हैं, जिनका पालन करना अनिवार्य होगा:

मानक हेलमेट का प्रयोग: सड़क पर केवल BIS (ISI मार्क) प्रमाणित हेलमेट ही पहनें। हेलमेट पहनने के बाद उसकी स्ट्रैप (पट्टी) को अच्छी तरह टाइट करना न भूलें।

ट्रिपल राइडिंग पर पूर्ण प्रतिबंध: दोपहिया वाहन पर केवल दो लोगों के बैठने की अनुमति है। तीन या अधिक सवारी बिठाना कानूनन अपराध के साथ-साथ जानलेवा भी है।

गति सीमा का ध्यान: शहर और राजमार्गों पर निर्धारित गति सीमा में ही वाहन चलाएं। तेज रफ्तार दुर्घटनाओं का सबसे बड़ा कारण है।

ओवरटेकिंग के नियम: हमेशा सही दिशा (दाहिनी ओर) से ही ओवरटेक करें। टर्न लेते समय इंडिकेटर का उपयोग हर हाल में करें।

मोबाइल से दूरी: वाहन चलाते समय फोन पर बात करना या मैसेज देखना मौत को दावत देने जैसा है।

अनिवार्य दस्तावेज: सफर के दौरान ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी (RC), वाहन बीमा और प्रदूषण प्रमाण पत्र (PUC) हमेशा अपने साथ रखें। पुलिस ने चेतावनी दी है कि नियमों की अनदेखी करने वालों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!