Shivpuri की युवती से पहले फ्रेंडशिप, फिर रिलेशनशिप, मैरिज का वादा ग्वालियर मे लगातार बलात्कार

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी। शिवपुरी सिटी कोतवाली ने ग्वालियर मुरार मे निवास करने वाले एक 22 साल के युवक को गिरफ्तार किया है। युवक पर सिटी कोतवाली मे बलात्कार का मामला दर्ज किया गया था। आरोप था कि आरोपी युवक ने शिवपुरी की एक युवती को प्यार और शादी का वादा कर ग्वालियर ले गया और किराए के कमरे मे रखकर उसके साथ लगातार बलात्कार किया है। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार करते हुए न्यायालय मे पेश किया,जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 

कोतवाली थाना प्रभारी रोहित दुबे के अनुसार, 22 अगस्त को एक युवती ने थाने पहुंचकर दीपक राठौर  के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह दीपक राठौर  को पहले से जानती थी। जान-पहचान के बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई और धीरे-धीरे यह दोस्ती प्रेम संबंध में बदल गई।

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसे शादी करने का भरोसा दिलाया और इसी विश्वास के चलते वह उसके साथ चली गई। आरोप है कि आरोपी युवती को शिवपुरी से ग्वालियर ले गया और वहां एक किराए के कमरे में रखा। पीड़िता ने शिकायत में आरोप लगाया कि शादी का झांसा देकर आरोपी ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने पुलिस को यह भी बताया कि विरोध करने पर आरोपी उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज करता था। इतना ही नहीं, उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। मामले की शिकायत मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपों के आधार पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस को आरोपी के शिवपुरी में होने की सूचना मिली। रविवार को पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए कस्टम गेट के पास से आरोपी दीपक राठौर को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले में पीड़िता के बयान सहित अन्य तथ्यों की जांच कर रही है। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!