Shivpuri News: बैराड की बेटी का विजयपुर मे जुल्म, बहू से आधा करोड लेने के ​बाद भी देवर के लिए दहेज की मांग

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

बैराड। शिवपुरी जिले के पोहरी अनुविभाग के बैराड थाने मे एक 26 साल की विवाहिता ने अपने विजयपुर मे रहने वाले ससुरालियो के खिलाफ दहेज का मामला दर्ज कराया है। विवाहिता ने बैराड की पुलिस को बताय ​कि उसकी शादी मे उसके पिता ने लगभग आधा करोड का ​दहेज ​देने बाद,शादी के कुछ समय बाद उससे देवर के लिए दहेज के लिए कार की मांग की जा रही,जब उनकी यह मांग स्वीकार नही की तो उसको प्रताडित करना शुरू कर दिया और अंत मे उसे घर से निकाल दिया गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने लोको पायलट पति सहित चार ससुरालियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शादी में दिया था 21 लाख नकद और 15 तोला सोना
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह 8 मई 2025 को श्योपुर जिले के विजयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बराकलां निवासी नितेंद्र धाकड़ के साथ हुआ था। नितेंद्र भारतीय रेलवे में लोको पायलट के पद पर कार्यरत है। शादी के समय मायके पक्ष ने अपनी हैसियत से बढ़कर 15 तोला सोना, 2 किलो चांदी, करीब 16 लाख रुपये कीमत की क्रेटा कार, 4.10 लाख रुपये का फर्नीचर व घरेलू सामान और 21 लाख रुपये नकद दिए थे।

5-6 महीने बाद शुरू हुआ जुल्म का दौर
आरोप है कि शादी के महज 5-6 महीने बाद ही ससुराल वालों की नीयत बदल गई। पति और ससुरालियों ने मायके से 50 लाख रुपये अतिरिक्त कैश लाने और देवर हरविंद्र धाकड़ के लिए एक नई कार की मांग रख दी। जब पीड़िता ने इस अनुचित मांग का विरोध किया, तो उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। महिला का कहना है कि उसे कमरे में बंद कर रखा जाता था, गालियां दी जाती थीं और लगातार मारपीट की जाती थी।

साथ रखने से किया इनकार, लगाए झूठे आरोप
पीड़िता के अनुसार, 13 अप्रैल को पति नितेंद्र ने उसे अपने साथ ले जाने से साफ इनकार कर दिया और उसके चरित्र पर बेबुनियाद लांछन लगाते हुए घर से निकाल दिया। मामले को सुलझाने के लिए 15 जुलाई को परिजनों और समाज के प्रबुद्ध लोगों ने ससुराल पहुंचकर बातचीत और पंचायत के जरिए सुलह की कोशिश की, लेकिन ससुराल पक्ष अपनी दहेज की मांग पर अड़ा रहा।

पति, सास, ससुर और देवर पर केस दर्ज
लंबे समय तक परिवार की प्रतिष्ठा और रिश्ते को बचाने की खातिर चुप रहने के बाद, आखिरकार पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर बैराड़ थाने में न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर पति नितेंद्र धाकड़, ससुर जगदीश धाकड़, सास सरस्वती धाकड़ और देवर हरविंद्र धाकड़ के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और मारपीट की धाराओं में अपराध दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!