तेंदुआ/ कोलारस। शिवपुरी जिले के कोलारस अनुविभाग के तेदुंआ थाना सीमा मे एक 22 साल के युवक की केनवाया नदी मे डूबने से मौत होने हो गई। बताया जा रह है कि युवक अपने साढू और साले के साथ् और तीनो बाइक रोककर नदी मे नहाने लगे। युवक अपनी ससुराल आया था वही वही से अपने साढू के साथ के एक कार्यक्रम से लौट रहा था,तभी रास्ते मे यह हादसा हो गया।
मृतक की पहचान श्योपुर जिले के गसमानी थाना क्षेत्र के सहसराम गांव निवासी 22 वर्षीय छोटू जाटव के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, छोटू कुछ दिन पहले ही कड़ेशरा गांव स्थित अपनी ससुराल आया हुआ था। मंगलवार को वह अपने साढू के गांव ख्यावदा में आयोजित कांवड़ के एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। सावन के इस पवित्र माहौल में सब कुछ उल्लास से भरा था। कार्यक्रम खत्म होने के बाद दोपहर के समय छोटू अपने साले और साढू के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर वापस अपनी ससुराल (कड़ेशरा) लौट रहा था।
कैसे हुआ यह दर्दनाक हादसा
सफर के दौरान गर्मी और थकान मिटाने के लिए तीनों रिश्तेदारों ने कड़ेशरा गांव से करीब तीन किलोमीटर पहले केनवाया गांव के पास बहती नदी में नहाने का मन बनाया। तीनों नदी में नहाने उतरे और इसी बीच छोटू तैरते हुए नदी के बीचों-बीच चला गया। उसे इस बात का बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि पानी के अंदर एक बहुत गहरा गड्ढा है। गहरे गड्ढे में पैर जाते ही छोटू का संतुलन बिगड़ गया और वह पानी में गोते खाने लगा। अपने जीजा/साढू को डूबता देख साले और साढू के होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत अपनी जान की परवाह किए बिना उसे बचाने का भरपूर प्रयास किया और जोर-जोर से मदद के लिए चिल्लाने लगे।
ग्रामीणों की मदद भी नहीं आई काम
चीख-पुकार सुनकर आसपास के खेतों और रास्तों से गुजर रहे ग्रामीण तुरंत नदी की ओर दौड़े। ग्रामीणों ने अपनी जान जोखिम में डालकर नदी में छलांग लगाई और काफी कड़ी मशक्कत के बाद छोटू को उस गहरे भंवर से बाहर निकाला। लेकिन, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। पानी में ज्यादा देर तक रहने के कारण छोटू की सांसें थम चुकी थीं।
घटना की सूचना मिलते ही तेंदुआ थाना पुलिस की टीम बिना समय गंवाए मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।
.webp)
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।