शिवपुरी। शिवपुरी शहर के सिद्धेश्वर कॉलोनी मे निवास करने वाली निहासा बघेल ने गली मे रहने वाले लडके से परिजनो के खिलाफ जाकर ग्वालियर मे लवमैरिज कर ली अब निहासा को अपने पति ओर उसके परिजनो सहित अपनी सुरक्षा का डर सता रहा है। निहासा ने आज शिवपुरी पुलिस अधीक्षक को एक आवेदन सौंपा है जिसमे उसने अपनी सुरक्षा की मांग की है।
शिवपुरी शहर के वार्ड क्रंमाक 28 शक्ति कॉलोनी सिद्धेश्वर धर्मशाला के पीछे निवास रकने वाली निहासा बघेल (पुत्री निरंजन सिंह बघेल) ने बताया कि उसकी गली मे रहने वाले मुकेश रजक से उसका अफेयर चल रहा था। और वह शादी करना चाहती थी,लेकिन उसके परिजन इस शादी से सहमत नही थे। इस कारण उन दोनो ने घर से दूर जाकर शादी करने का फैसला लिया।
निहासा ने बताया कि उसकी गली मे रहने वाला मुकेश रजक जो मूल:शिवपुरी तहसील के अंतर्गत आने वाले गांव कंवरपुर का रहने वाला है। निहासा के आवेदन के अनुसार मुकेश और निहासा ने बीते 22 अगस्त को ग्वालियर के न्यू सिटी सेंटर स्थित आर्य समाज संस्कृति संस्थान (जिंसी मार्ग नंबर 2) में भगवान को साक्षी मानकर और शपथ पत्र के माध्यम से स्वेच्छा से शादी की है।
थाना फिजिकल में झूठी शिकायत का अंदेशा
निहासा ने अपने आवेदन में स्पष्ट किया है कि वह पूरी तरह से बालिग और समझदार है। उसने बिना किसी अनुचित दबाव के, अपने पूरे होश-हवास में यह कदम उठाया है। युवती को आशंका है कि उसके पिता निरंजन सिंह बघेल या परिवार के अन्य सदस्य उसके पति मुकेश रजक, ससुर नब्बू रजक या ससुराल के अन्य सदस्यों के खिलाफ थाना फिजिकल या एसपी कार्यालय में कोई झूठी रिपोर्ट दर्ज करा सकते हैं।
मैं राजी-खुशी अपने पति के साथ रह रही हूं
युवती ने पुलिस अधीक्षक से निवेदन किया है कि यदि उसके परिवार वालों या रिश्तेदारों द्वारा उसके पति व ससुराल वालों के खिलाफ कोई भी पुलिस या न्यायालयीन कार्रवाई की जाती है, तो उसे निरस्त कर दिया जाए। उसने आवेदन में लिखा है कि वह अपने पति मुकेश और उसके परिवार के साथ राजी-खुशी रह रही है।
.webp)
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।