Shivpuri News: शराबी पति ने पत्नि के सिर मे डंडा मारकर की हत्या, दहेज हत्या का मामला दर्ज

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

भौंती / पिछोर। शिवपुरी जिले के पिछोर अनुविभाग के भौंती थाना सीमा मे रहने वाली एक महिला के सिर मे पति ने शराब के नशे मे सिर पर डंडा मार दिया। इस घटना मे विवाहिता का सिर फट गया और गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला ने आठ दिन तक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करने के बाद अस्पताल में दम तोड़ दिया। मामले में पुलिस ने करीब 45 दिन तक चली जांच के बाद मृतका के पति के खिलाफ हत्या और दहेज हत्या की धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया है।

जानकारी के अनुसार ग्राम नदना निवासी रश्मी जाटव उम्र 28 साल की शादी रामकिशन जाटव से हुई थी। बताया जाता है कि रामकिशन शराब पीने का आदी था और आए दिन पत्नी के साथ मारपीट करता था। मायके पक्ष ने पुलिस को दिए बयानों में यह भी आरोप लगाया कि रश्मी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था।

बीते 25 जून को पति रामकिशन ने रश्मी के सिर में डंडा मार दिया। सिर में गंभीर चोट लगने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे ग्वालियर रेफर किया गया। ग्वालियर में उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसके सिर में गंभीर चोट और ब्रेन हेमरेज की स्थिति बताई।

रश्मी की हालत लगातार गंभीर बनी रही। परिजन उसके ठीक होने की उम्मीद लगाए रहे, लेकिन 2 जुलाई को इलाज के दौरान रश्मी ने दम तोड़ दिया। उसकी मौत के बाद मामला संदिग्ध परिस्थितियों में सामने आया और पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू की।

मायके और ससुराल पक्ष के लिए बयान
महिला की मौत के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मृतका के मायके पक्ष और ससुराल पक्ष के लोगों के बयान दर्ज किए। पुलिस ने घटना से जुड़े तथ्यों, मारपीट के आरोपों और महिला की मौत के कारणों की जांच की।

जांच के दौरान पुलिस के सामने यह बात सामने आई कि रश्मी के सिर में लगी गंभीर चोट और उसके बाद हुई मौत के पीछे उसके पति रामकिशन की भूमिका थी। पुलिस जांच में पति द्वारा मारपीट किए जाने के आरोपों की भी पुष्टि हुई। जांच पूरी होने के बाद एसडीओपी की जांच रिपोर्ट के आधार पर भौंती थाना पुलिस ने रामकिशन जाटव के खिलाफ हत्या और दहेज हत्या की धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!