Shivpuri News: फिजीकल की 17 साल की किशोरी को बहन बनाकर शादी का प्रयास करने वाला युवक गिरफ्तार

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी।
शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र में निवास करने वाली एक 17 साल की नाबालिग किशोरी को बहन का रिश्ता बनाकर शादी का प्रयास करने वाले 19 साल के युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फिजीकल पर रहने वाली एक 17 साल की किशोरी के घर मे घुसने के लिए युवक ने उससे राखी बधवाई उसके बाद उसे घर से भगा ​ले गया था। घर से फरार हुए प्रेमी जोडे ने सोशल पर वीडियो वायरल भी किया था कि वह पूर्ण रूप से बालिग है और साथ रहना चाहते है और शादी करना चाहते है,वही किशोरी की मॉ ने फिजीकल थाने पहुंचकर बातया कि उसकी बेटी अभी नाबालिग है और उसकी उम्र 17 साल हैं। पुलिस की जांच में किशोरी की स्कूल के रिकॉर्ड में  उम्र 17 वर्ष निकली।

पुलिस ने नाबालिग को शिवपुरी रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया। पुलिस के मुताबिक, उस समय दोनों ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। मामले में 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के साथ POCSO एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

घर से अचानक लापता हुई नाबालिग
जानकारी के अनुसार फिजिकल थाना क्षेत्र में रहने वाली 17 वर्षीय नाबालिग अचानक घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन जब उसका पता नहीं चला तो उसकी मां रविवार को फिजिकल थाने पहुंची और पुलिस को शिकायत दी।

शिकायत में पुलिस को बताया गया कि नाबालिग की उम्र 17 वर्ष है और वह पड़ोस में रहने वाले एक युवक के साथ घर से गई है। पुलिस को मॉ ने बातया कि अमित बाथम पुत्र शंकर बाथम, निवासी करोदी कॉलोनी का उसके घर आना जाना था वह बेटी से रांखी भी बाधवाता था।मामला नाबालिग से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और उसकी तलाश के लिए संभावित स्थानों पर जानकारी जुटाई।

सोशल मीडिया वीडियो और शपथपत्र से आया नया मोड़
जांच के दौरान पुलिस के सामने एक अलग तस्वीर भी आई। युवक और नाबालिग की ओर से एक संयुक्त शपथपत्र तैयार किए जाने तथा सोशल मीडिया पर वीडियो जारी किए जाने की जानकारी सामने आई। इसमें दोनों ने स्वयं को बालिग बताते हुए अपनी मर्जी से साथ रहने और शादी करने की बात कही थी।

इसके बाद पुलिस ने सबसे पहले नाबालिग की वास्तविक उम्र की पुष्टि करने पर ध्यान केंद्रित किया। पुलिस ने उसके स्कूल से जुड़े दस्तावेजों की जांच की। दस्तावेज सामने आने के बाद यह स्पष्ट हुआ कि उसकी उम्र 17 वर्ष है। इसके बाद पुलिस ने मामले को नाबालिग के अपहरण और लैंगिक अपराध से संबंधित धाराओं के तहत आगे बढ़ाया।

रेलवे स्टेशन पर मिली लोकेशन, पुलिस ने दबोचा
नाबालिग की तलाश के दौरान पुलिस को उसके शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर होने की जानकारी मिली। पुलिस टीम ने स्टेशन पहुंचकर तलाश की और नाबालिग को बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार, वह युवक के साथ ट्रेन का इंतजार कर रही थी। नाबालिग की बरामदगी के बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। 

आधार कार्ड में उम्र बदलने का भी आरोप
पुलिस जांच में यह बात भी सामने आई कि नाबालिग को बालिग दर्शाने के लिए उसके आधार कार्ड में कथित तौर पर उम्र में बदलाव किया गया था। इसी आधार पर शादी से संबंधित शपथपत्र तैयार कराए जाने की बात भी सामने आई है। अब पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि दस्तावेजों में कथित बदलाव किस स्तर पर और किसके द्वारा कराया गया। मामले में दस्तावेजों की भूमिका भी जांच का हिस्सा बनाई गई है।

POCSO सहित कई धाराओं में केस, आरोपी जेल भेजा
फिजिकल थाना पुलिस ने आरोपी युवक अमित बाथम पुत्र शंकर बाथम, निवासी करोदी कॉलोनी उम्र 19 साल अपराध क्रमांक 170/26 दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2), 64(2)एम और 87 के साथ-साथ POCSO एक्ट की धारा 5(एल)/6 के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!