शिवपुरी मे भारी बारिश,नवग्रह मंदिर परिसर मे खडा इमली का विशाल पेड हुआ जमीदौज

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी। शिवपुरी शहर में आज सुबह से झमाझम बारिश का सिलसिला अभी भी जारी हैं, वहीं इसी भारी बारिश के चलते शिवपुरी शहर में स्थित बहुत ही प्राचीन नवग्रह हनुमान जी के मंदिर से लगा हुआ करीबन 200 साल की उम्र का  इमली का पेड़ भरभरा कर जमीदौज हो गया। वहीं बताया जा रहा हैं कि यह पेड़ काफी पुराना था और पूरी तरह से सूख चुका था इसके गिरने का डर अक्सर लोगों को बना हुआ था यह कभी भी गिर सकता था तो इसकी सूचना नगरपालिका के पास पहले से ही थी। वहीं इस विशाल इमली पेड़ का तना लगभग 10 फिट में फैला हुआ था वहीं गनीमत यह रही कि इस पेड़ के गिरने से कोई नुकसान नहीं हुआ हैं।

मंदिर के पुजारी ने का कहना, 200 साल से भी पुराना था यह विशाल इमली का पेड़
वहीं मंदिर के पुजारी मनीष महाराज का कहना हैं कि मेरे दादा जी का 110 साल की उम्र में निधन हुआ था,दादा जी जब हम छोटे थे हमें इस विशाल इमली के पेड़ के बारे में बताते थे कि मैं बचपन से इस पेड़ को ऐसे ही देख रहा हूं, और यह पेड़ लगभग 200 साल से भी ज्यादा पुराना हैं, वहीं मनीष महाराज ने बताया कि अभी 1 से डेढ़ घंटे पहले यह पेड़ गिरा हैं, इसकी सूचना पहले से ही नगरपालिका के पास थी, कि यह पेड़ कभी भी गिर सकता हैं,लेकिन नगरपालिका ने इसे हल्के में ले लिया था। और आज यह पेड़ गिर गया।

मंगलवार-शनिवार नहीं था,बरना श्रृद्धालुओं की भीड़ लगी रहती हैं
सबसे अच्छी बात तो यह रही की इस पेड़ के गिरने से किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ, और आज मंगलवार या शनिवार का दिन नहीं था, जिससे मंदिर में श्रद्धालुओं की ज्यादा भीड़ नहीं थी। इसी के चलते रक्षाबंधन के कारण यहां सिम कार्ड का काम करने वाले भी बेठे रहते हैं वो आज नहीं आये। हालांकि एक 5 से 6 साल के बच्चे के यहां हल्की-फुल्की चोटें आई हैं।

मंदिर के रहने वाली कुसुम लता ने कहा हमारे बाबा कुछ अनर्थ होने ही नहीं देते
वहीं, मंदिर के पास रहने वाली कुसुम लता राठौर ने अपनी आस्था जताते हुए कहा कि हमारे बाबा हनुमान जी यहां कुछ अनर्थ नहीं होने देते। उन्होंने बताया कि भारी बारिश के कारण पेड़ की जड़ें गल गईं और वह गिर गया, लेकिन बाबा की कृपा से सब सुरक्षित हैं।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!