शिवपुरी-पिछोर रोड पर कछौआ के गजेंद्र सिंह की मिली लाश, जांच शुरू

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

पिछोर। शिवपुरी जिले के पिछोर थाना सीमा में शिवपुरी-पिछोर रोड पर एक क्रेशर के पास बुधवार की सुबह एक युवक की लाश मिली थी। इस डेड बॉडी की तस्वीरे शोसल मीडिया पर वायरल हुई तो उसकी पहचान  कछौआ निवासी गजेंद्र पुत्र हरिराम लोधी के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन पिछोर थाने पहुंचे। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

परिजनों के अनुसार, गजेंद्र मंगलवार सुबह गाय खरीदने के लिए नरई मोटा गांव अपने साढू कदम सिंह के साथ बाइक से गया था। परिजनों ने बताया कि बुधवार सुबह एक लोडिंग वाहन चालक गाय को घर छोड़ने आया था। उसने बताया कि गजेंद्र और उसका रिश्तेदार बाइक से पीछे आ रहे हैं। इसके बाद गजेंद्र के शव मिलने की सूचना सामने आई। मुख्य मार्ग के किनारे क्रेशर के पास शव मिलने और परिस्थितियां संदिग्ध होने के कारण परिजनों ने मामले की गंभीरता से जांच कराने की मांग की है। 

फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गजेंद्र की मौत किन परिस्थितियों में हुई और उसके साथ आखिरी समय में कौन-कौन लोग मौजूद थे। घटना के बाद से परिजन भी परेशान है और पुलिस से जल्द मामले का खुलासा करने की मांग कर रहे हैं।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!