Shivpuri News: 50 लाख की लागत से बनी बाउंड्रीवॉल बारिश में गिरी, पार्क निर्माण में भ्रष्टाचार

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

पिछोर। शिवपुरी जिले के पिछोर नगर परिषद अंतर्गत बस स्टैंड के पास एसडीएम तथा तहसीलदार क्वार्टरों के बीच में शासकीय भूमि पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश के पूर्व राजस्व मंत्री स्व. लक्ष्मी नारायण गुप्ता की स्मृति में नन्नाजी स्मृति पार्क का निर्माण चल रहा है।
शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात घंटे 2 घंटे की तेज बारिश में पार्क के लिए बनाई गई लगभग 8 फीट ऊंची व 100 फीट लंबी बाउंड्रीवॉल भरभरा कर गिर गई। बाउंड्री वॉल पूरी तरह कंप्लीट हो चुकी थी, कुछ हद तक पेवर ब्लॉक बिछाई जा चुके हैं और सौंदर्य करण प्रतिमा स्थापित करना लाइटिंग, फब्बारा गेट आदि लगना शेष रह गया है।

लक्ष्मी नारायण गुप्ता स्मृति पार्क का बाउंड्री वॉल पेवर ब्लॉक और प्रत्तिमा मिलाकर 50 लाख रुपए के बजट का है, यानी 30 लाख रुपए केवल बाउंड्रीवाल के लिए थे। 8 लाख रुपए प्रतिमा और 2 लाख से अधिक रुपए पेवर ब्लॉक के लिए थे। इस पार्क के लिए नगरीय एवं प्रशासन पूर्व मंत्री की स्मृति में बन रहा पार्क जिसकी बीती रात बाउंड्रीवॉल टूट गई।

विभाग से 45 लाख स्वीकृत हुए थे, जिसमें यह कार्य पूरा होना था और बाद में स्थानीय लोगों की मांग पर 50 लाख रुपए और स्वीकृत किए गए। इसके बाद 75 लाख रुपए और इसी पार्क के लिए आए। बाद में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से लोगों ने स्मृति एक सभागार मांग की, जिसके लिए 50 लाख रुपए और स्वीकृत किए गए। यह पूरी राशि आ भी गई और इस कार्य का टेंडर शुरुआत में राजेश पंसारी के लिए हुआ था। जानकारी के मुताबिक पूरा निर्माण कार्य दिसंबर 2025 तक पूर्ण किया जाना था, लेकिन यह कार्य आज भी अधूरा पड़ा है और रात में पार्क की नवनिर्मित बाउंड्रीवॉल भी टूट गई।

जिम्मेदार अधिकारियों ने नहीं दिया ध्यान
पूर्व मंत्री लक्ष्मी नारायण के सुपुत्र रमेश गुप्ता का कहना है कि शुरू से ही हम गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य कराए जाने की बात कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन या जिम्मेदार अधिकारी ध्यान ही नहीं दे रहे हैं। अगर कार्य अच्छा होता तो थोड़े से पानी में इतनी लंबी बाउंड्री वॉल नहीं गिरती। पार्क के अंदर पानी की निकासी का कोई इंतजाम ही नहीं था। वही बाउंड्री वॉल क्वार्टरों से सटाकर बनाई जानी थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पार्क के निगरानी समिति सदस्य मुकेश पंसारी का कहना है कि घटिया निर्माण कार्य होने की बात हम शुरू से ही कह रहे है और पार्क निर्माण में भूमि आवंटन से लेकर निर्माण कार्य तक में प्रशासन भ्रष्टाचार करता आ रहा है।

गुणवत्ता व जमीन आवंटन पर शुरू से ही उठे सवाल
इस पार्क के निर्माण में 27 नवंबर 2024 को कलेक्टर द्वारा एक निगरानी समिति का गठन किया गया था। इसमें तीन या पांच सदस्य थे। बाद में 2025 में सदस्यों की संख्या 15 और बढ़ा दी गई लेकिन इस निगरानी समिति का कोई कार्य या प्रभाव दिखाई नहीं दिया। समिति के सदस्यों का आरोप है कि हमारे सुझाव पर कोई ध्यान ही नहीं दिया गया। बैठक भी एक या दो बार ही आयोजित हुई।

इनका कहना हैं
मैं सुबह मौके पर गया था।। है। इतनी जल्दी बाउंड्रीवॉल कैसे टूट गई। यह जांच का विषय है। मैंने पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए है और जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जो बाउंड्रीबॉल गिरी है, उसे ठेकेदार ही फिर से बनाएगा।
आशुतोष त्रिपाठी, सीएमओ नप

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!