Shivpuri News: पड़ोसन से हथियार की दम पर संबंध बनाने का दबाव,शिकायत के बाद सुनवाई नही

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी। शिवपुरी जिले के सतनवाडा थाना सीमा मे आने वाले चंदनपुरा गांव मे निवास करने वाली एक विवाहिता ने अपने पडौस मे रहने वाले लोगो के खिलाफ एक शिकायती आवेदन शिवपुरी पुलिस अधीक्षक को सौपा है। विवाहिता का आरोप कि उसके पति के घर से बहार जाते ही उसके पडौस मे रहने वाला मिथुन उसके घर मे घुस गया और हथियार की दम पर संबंध बनाने की धमकी दे गया।
इतना ही नही उसका पडौसी विवाहिता के साथ कभी भी अश्लील हरकते कर देता है। महिला का कहना है कि इस मामले में वह और उसके पति पहले भी पुलिस को आवेदन दे चुके हैं, लेकिन अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। 

चंदनपुरा गांव में निवास करने वाली एक विवाहिता ने अपने आवेदन में बताया कि वह मजदूरी कर अपने परिवार का जीवनयापन करती है। उसके पास रहने वाले करन जाटव पुत्र गरीबा जाटव, उसका लड़का मुलायम सिंह जाटव तथा मिथुन जाटव पुत्र गरीबा जाटव कथित तौर पर काफी समय से उसे और उसके परिवार को परेशान करते आ रहे हैं।

पति के बाहर जाते ही घर में घुसने का आरोप
महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति जब वाहन चलाने के लिए घर से बाहर जाता है, तब उक्त लोग उसके घर के आसपास आकर गाली-गलौज और लड़ाई-झगड़ा करते हैं। शिकायत के अनुसार, आरोपी कभी-कभी उसके घर में घुस आते हैं और उसके साथ अश्लील हरकतें करते हुए हाथ पकड़ने का प्रयास करते हैं। महिला का आरोप है कि आरोपी उससे अनुचित संबंध बनाने की बात कहते हैं। उसके द्वारा विरोध करने और मना करने पर वे एकराय होकर उसके साथ मारपीट करते हैं।

विरोध करने पर जान से मारने की धमकी
शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि मिथुन जाटव ने कथित तौर पर धमकी दी कि यदि उसने संबंध बनाने से इनकार किया तो उसे और उसके परिवार के सदस्यों को कट्टे से जान से मार दिया जाएगा। महिला के मुताबिक इस तरह की धमकियों के कारण वह और उसका परिवार भय के माहौल में रहने को मजबूर हैं। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी उसे लगातार परेशान करते हैं और धमकी देते हैं कि उसकी शिकायत करने के बावजूद उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।

22 अगस्त को दिया आवेदन, फिर भी कार्रवाई नहीं होने का आरोप
शिकायत में महिला ने बताया कि उसने अपने पति के साथ मिलकर 22 अगस्त 2026 को लिखित आवेदन पुलिस को दिया था। इसके बावजूद 24 अगस्त तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया गया है। महिला ने अपने आवेदन में कहा कि कार्रवाई नहीं होने से आरोपियों के हौसले बढ़ रहे हैं और वे कथित तौर पर अब भी धमकियां दे रहे हैं। उसे आशंका है कि आरोपी कभी भी उसके साथ या उसके परिवार के साथ कोई गंभीर घटना कर सकते हैं।

एसपी से सुरक्षा और कड़ी कार्रवाई की मांग
विवाहिता ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए तथा उसे और उसके परिवार के सदस्यों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। महिला ने शिकायत में आरोप लगाया है कि आरोपी आए दिन गाली-गलौज, मारपीट और गलत कार्य करने की धमकी देते हैं।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!