शिवपुरी के BSC नर्सिंग के स्टूडेंट की इंदौर मे सडक एक्सीडेंट मे मौत

vikas
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी।
शिवपुरी जिले के कोलारस अनुविभाग के तेंदुआ थाना क्षेत्र के खरई गांव में निवास करने वाले एक 21 साल का युवक अपने सपनो को साकार करने के लिए इंदौर गया था। अब वह परिवार के लिए सपना ही बनकर रह गया। बताया जा रहा है युवक की सडक हादसे मे मौत हो गई। युवक पिछले एक वर्ष से इंदौर मे रहकर बीएससी नर्सिंग की तैयारी कर रहा था। 

जानकारी के अनुसार, विकास धाकड़ पुत्र कन्हैया धाकड़ पिछले एक वर्ष से इंदौर में रहकर बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई कर रहा था। शुक्रवार रात इंदौर मे वह अपने दोस्तों के साथ एक थियेटर में फिल्म देखने गया था। फिल्म समाप्त होने के बाद रात करीब 11:30 बजे वह बाइक से अपने ठिकाने की ओर लौट रहा था।

इसी दौरान सामने से आ रही एक दूसरी बाइक से उसकी आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि विकास गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी तथा उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।

हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिवार के सदस्य तत्काल शिवपुरी से इंदौर रवाना हुए। इंदौर पुलिस ने शनिवार को मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी की और कानूनी औपचारिकताओं के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!