Shivpuri News - नवीन जाट के फार्म हाउस पर महिलाओ के साथ मारपीट, मामला दर्ज,पढे खबर

vikas
0
shivpuri-news
शिवपुरी।
जिले के सतनवाड़ा थाना क्षेत्र स्थित एक फार्म हाउस पर मजदूरी करने गई आदिवासी महिलाओं के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि काम के दौरान फावड़ा मांगने की बात पर विवाद शुरू हुआ, जिसके बाद एक युवक ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए थप्पड़ मार दिया। बचाने पहुंची उसकी मां और अन्य महिलाओं के साथ भी लात-घूंसों से मारपीट की गई। इतना ही नहीं, आरोपियों ने पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मजदूरी करने फार्म हाउस पहुंची थीं महिलाएं
फरियादिया सुमन पुरी आदिवासी (18 वर्ष) निवासी ग्राम बारा, थाना सुभाषपुरा ने अपनी मां मुन्नी आदिवासी तथा गांव की अन्य महिलाओं के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। आवेदन के अनुसार शनिवार 18 जुलाई को गांव का शंकरिया जाटव अपनी टैक्सी से उन्हें मजदूरी के लिए नवीन जाट के फार्म हाउस, ग्राम डोंगर, थाना सतनवाड़ा लेकर गया था। सभी महिलाएं खेत पर काम कर रही थीं।

फावड़ा मांगने पर शुरू हुआ विवाद
पीड़िता का आरोप है कि दोपहर करीब 2 बजे वहां काम कर रहे दूसरे मजदूर रघुराज आदिवासी ने उसका फावड़ा उठा लिया। जब उसने अपना फावड़ा वापस मांगा तो रघुराज भड़क गया और मां-बहन की गालियां देने लगा। विरोध करने पर उसने सुमन के गाल पर थप्पड़ मार दिया, जिससे उसे चोट आई।

बचाने पहुंची मां और महिलाओं से भी मारपीट
सुमन का कहना है कि उसे बचाने के लिए उसकी मां मुन्नी आदिवासी, नैना आदिवासी और रीटा आदिवासी मौके पर पहुंचीं। इसी दौरान रघुराज की मां कौसा आदिवासी और उसके पिता मोहन आदिवासी भी वहां आ गए। आरोप है कि तीनों ने मिलकर महिलाओं के साथ लात-घूंसों से मारपीट कर दी। इस मारपीट में सुमन के सीने और पेट में चोटें आईं, जबकि नैना की गर्दन तथा रीटा की पीठ पर भी चोटें आई हैं।

रिपोर्ट करने पर जान से मारने की धमकी
शिकायत में कहा गया है कि घटना के दौरान मुनीम संदीप गुर्जर, अरमान आदिवासी और रोशनी आदिवासी ने बीच-बचाव किया। इसके बावजूद आरोपी जाते-जाते धमकी देकर गए कि यदि पुलिस में रिपोर्ट की तो जान से खत्म कर देंगे।

पुलिस ने दर्ज किया मामला
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज, आपराधिक धमकी और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है तथा जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!