बेटी को हॉस्टल छोड़कर लौट रही थीं
जानकारी के अनुसार, बरसौड़ी गांव निवासी लीलाबती जाटव गुरुवार को अपनी बेटी सरोज जाटव को नरवर स्थित छात्रावास (हॉस्टल) छोड़ने गई थीं। बेटी को हॉस्टल में छोड़ने के बाद वह वापस अपने गांव लौट रही थीं। किसी को अंदाजा नहीं था कि यह उनकी आखिरी यात्रा साबित होगी।
सड़क किनारे खड़ी थीं, तभी पीछे से आ गई तेज रफ्तार पिकअप
शाम करीब 4:30 बजे लीलाबती जाटव सिलरा तिराहे पर गांव जाने के लिए सड़क किनारे खड़ी थीं। इसी दौरान करैरा की ओर से तेज गति से आ रही **बोलेरो पिकअप (क्रमांक MP07GA9567) ने उन्हें पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला कई फीट दूर जा गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई।
अस्पताल पहुंचने से पहले ही टूट गई सांसों की डोर
हादसे के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने घायल महिला को तत्काल करैरा के शासकीय अस्पताल पहुंचाया। हालांकि सिर और शरीर में गंभीर चोटें लगने के कारण उनकी हालत बेहद नाजुक थी। अस्पताल में डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
जिस बेटी को मां ने कुछ ही घंटे पहले पढ़ाई के लिए हॉस्टल में छोड़ा था, उसे जब मां की मौत की खबर मिली तो पूरे परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी इस दर्दनाक हादसे से शोक का माहौल है।
लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप, मामला दर्ज
परिजनों ने पिकअप चालक पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वाहन को जब्त कर जांच शुरू कर दी गई है और दुर्घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।