शिवपुरी। भारतीय जैन मिलन क्षेत्र क्रमांक-2 की द्वितीय कोर ग्रुप बैठक रविवार को शिवपुरी स्थित नक्षत्र रिसोर्ट एंड गार्डन में उत्साह और गरिमामय वातावरण में आयोजित की गई। बैठक में समाज सेवा, संगठन विस्तार, जैन संस्कृति के संरक्षण और आगामी गतिविधियों को लेकर व्यापक विचार-विमर्श किया गया। साथ ही आगामी 9 अगस्त को कोलारस में आयोजित होने वाली क्षेत्रीय कार्यकारिणी बैठक की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) अतिवीर महेंद्र जैन टोंग्या एडवोकेट रहे, जबकि बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष अतिवीर महेंद्र जैन (थाटीपुर) ने की।
समाज और संस्कृति के संरक्षण पर बनी कार्ययोजना
भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अतिवीर देवेंद्र जैन खतौरा ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में ग्वालियर, भिंड, मुरैना, डबरा और शिवपुरी जिले से आए प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान संगठन को अधिक मजबूत बनाने, समाजहित के नए सेवा कार्य शुरू करने, युवा पीढ़ी को संगठन से जोड़ने तथा जैन धर्म एवं संस्कृति के संरक्षण और प्रचार-प्रसार को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में सामाजिक, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े कई नए कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे, जिससे संगठन की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
9 अगस्त को कोलारस में होगी क्षेत्रीय कार्यकारिणी की बैठक
बैठक में निर्णय लिया गया कि 9 अगस्त को फूलराज रिसोर्ट, कोलारस में भारतीय जैन मिलन क्षेत्र क्रमांक-2 की क्षेत्रीय कार्यकारिणी बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में आगामी वर्ष की गतिविधियों, संगठनात्मक विस्तार और विभिन्न सामाजिक अभियानों पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।
अनेक राष्ट्रीय और क्षेत्रीय पदाधिकारी रहे मौजूद
बैठक में भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में समाज के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इनमें राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) अतिवीर महेंद्र जैन एडवोकेट, राष्ट्रीय प्रचार अध्यक्ष अतिवीर राजेश जैन 'बंटी', राष्ट्रीय संरक्षक एवं सोनागिर तीर्थक्षेत्र समिति के महामंत्री अतिवीर बालचंद जैन, राष्ट्रीय संरक्षक अतिवीर प्रवीण गंगवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं क्षेत्रीय प्रभारी अतिवीरांगना शीला जैन टोंग्या, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अतिवीर देवेंद्र जैन खतौरा, राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री अतिवीर राजेंद्र जैन एवं वीर मुकेश जैन (पत्रकार), फाउंडेशन कार्यकारी चेयरमैन अतिवीर निर्मल जैन पाटनी, क्षेत्रीय मंत्री अतिवीर कमलेश जैन, राष्ट्रीय संयोजक मुकेश जैन खरई, अतिवीर भानु प्रकाश जैन, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अतिवीर दीपक जैन, अतिवीर मनोज जैन 'एकांत', अतिवीर रवि जैन, अतिवीर राजेश कोचेटा, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष वीरांगना प्रीति जैन, क्षेत्रीय संयोजक अतिवीर सतीश जैन पंचरत्न, क्षेत्रीय संयोजिका वीरांगना ज्योति जैन, सह-चेयरमैन वीर मनोज जैन (कन्वेसिंग), अतिवीर इंजीनियर मुकेश जैन, वीर अतुल जैन चौधरी, वीर लोकेश जैन, वीर विकास जैन, जैन मिलन शिवपुरी के अध्यक्ष अतिवीर नरेंद्र जैन, मंत्री वीर पलाश जैन, कोषाध्यक्ष वीर पवनेश जैन, वीर विमल जैन (बैंक वाले) सहित अनेक पदाधिकारी और समाजजन उपस्थित रहे।
बैठक का समापन समाज की एकजुटता, सेवा भावना और संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के संकल्प के साथ हुआ। उपस्थित पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि आगामी कोलारस कार्यकारिणी बैठक में लिए जाने वाले निर्णय समाजहित में नई दिशा प्रदान करेंगे।
.webp)
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।