Shivpuri News - भारतीय डाक कर्मचारी संघ, पट्टी बांध कर विरोध, आंदोलन का कलेंडर जारी

vikas
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी।
भारतीय डाक कर्मचारी संघ (संबद्ध भारतीय मजदूर संघ) ग्रुप-सी के संभागीय सचिव बी एस कुशवाह ने बताया कि डाक विभाग की अस्मिता की रक्षा और डाक कर्मचारियों के अधिकारों के लिए एक व्यापक राष्ट्रव्यापी चरणबद्ध आंदोलन भारतीय डाक कर्मचारी महासंघ नई दिल्ली द्वारा 5 जून 2026 को डाक विभाग के सचिव को आंदोलन की सूचना दिल्ली में दे दी गई हैं।

डाक विभाग को बचने और विदेशी कंपनी मैकेंजी के इशारे पर किए जा रहे निजीकरण के प्रयासों का पुरजोर विरोध करने, तथा टारगेट के नाम पर डाक कर्मियों पर बनाए जा रहे अनुचित मानसिक दबाव के खिलाफ भारतीय डाक कर्मचारी महासंघ लामबंद हो चुका है। शिवपुरी संभाग में इस चरणबद्ध आंदोलन को सफल बनाने के लिए एक मीटिंग का आयोजन किया गया। 

वक्ताओं ने विभाग द्वारा टारगेट के नाम पर कर्मचारियों का आर्थिक एवं मानसिक शोषण रोकने की मांग पुरजोर तरीके से रखी। चरणबद्ध आंदोलन की प्रमुख मांगे हैं। रिक्त पदों को शीघ्र भरना, निजीकरण की ओर बढ़ते कदमों को रोकना, टारगेट के नाम पर कर्मचारियों का शोषण बंद हो, रेल डाक सेवा की शीघ्र बहाली, भ्रष्टाचार पर रोक, कैडर रिस्ट्रक्चरिंग व विकेंद्रीकरण पर रोक, जनहित में पुरानी डाक वितरण प्रणाली की बहाली, राष्ट्रीय श्रम दिवस की घोषणा आदि प्रमुख मांगे हैं।

भारतीय डाक कर्मचारी महासंघ नई दिल्ली द्वारा जो चरणबद्ध आंदोलन की रूपरेखा बनाई गई है जिसमें दिनांक 20/07/2026 से 27/07/2026 तक काली पट्टी बांध कर कार्य करना, 28/07/2026 को लॉन्च समय में संभागीय कार्यालय के सम्मुख प्रदर्शन।

यह है हडताल का कलैंडर 
उसे सफल बनाने के लिए संगठन की मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें  क्षेत्रीय परिमण्डल सचिव अनंत गोपाल यादव, शिवपुरी संभागीय के संभागीय अध्यक्ष बी एम मिश्रा, खजांची आरिफ खान , विजय मंगल, जी एस मांझी, अविनाश फाल्के, भूपेंद्र भारती, राजेश पांडे, विशाल कपूर, रत्नेश कोठारी , अंकित सिंघल, यमन जैन, पोस्टमैन के संभागीय अध्यक्ष अरुण शाक्य सचिव शिवराज रघुवंशी कोषाध्यक्ष अर्जुन, सुभाष शर्मा एवं ग्रामीण डाक सेवक के अध्यक्ष मोहन सिंह राजपूत झंडा सचिव दौलत सिंह रावत सिंह निवास कोषाध्यक्ष आचरण जैन, आदि उपस्थित रहे , मीटिंग में समस्त डाक कर्मचारियों से इस चरणबद्ध आंदोलन को सफल बनाने की अपील की ।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!