शिवपुरी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर की गई एक कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर शिवपुरी में विवाद गहरा गया है। सनातनी अभिराम दास महाराज द्वारा महिलाओं और युवतियों को जागरूक एवं सतर्क करने के उद्देश्य से साझा की गई पोस्ट पर एक युवक द्वारा कथित रूप से आपत्तिजनक और धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली टिप्पणी किए जाने का आरोप लगाया गया है। मामले में युवक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।
शिकायतकर्ता आकाश तिवारी, निवासी पुलिस लाइन, शिवपुरी ने कोतवाली थाना पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 10 जुलाई 2026 को इंस्टाग्राम/फेसबुक आईडी amrkhan539 से सनातनी अभिराम दास महाराज की पोस्ट पर कथित रूप से अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए टिप्पणी की गई। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि टिप्पणी में भगवान श्रीराम के प्रति भी अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया गया, जिससे हिंदू समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।
आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि संबंधित कमेंट में अन्य धर्मों की बेटियों के संबंध में भी अशोभनीय और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया है, जिसे सामाजिक सौहार्द के विरुद्ध बताते हुए कड़ी आपत्ति दर्ज कराई गई है।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि सोशल मीडिया के माध्यम से बिना किसी कारण सांप्रदायिक माहौल बनाने और हिंदू-मुस्लिम विवाद को हवा देने का प्रयास किया गया, जिससे शहर की शांति एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। उन्होंने आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस को दिए गए आवेदन में शिकायतकर्ता ने संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट संचालक की पहचान आमिर खान, निवासी शिवपुरी के रूप मे बताया जा रहा है। फिलहाल फिजीकल थाना पुलिस ने आमिर खान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैं।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।