शिवपुरी,आंगनबाडी कार्यकर्ताआ ने 20 सूत्रीय मांगो को लेकर सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की धमकी

vikas
0
shivpuri-samachar

नरवर।
शिवपुरी जिले के नरवर में शुक्रवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका एकता यूनियन (म.प्र.) के बैनर तले बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं तहसील मुख्यालय पहुंचीं। उन्होंने प्रधानमंत्री और केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री के नाम तहसील प्रशासन को 20 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपते हुए लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो प्रदेशव्यापी आंदोलन तेज किया जाएगा।

कार्यकर्ताओं ने बताया कि वर्ष 2018 से लंबित मानदेय वृद्धि आज तक लागू नहीं की गई है। इसके अलावा आईसीडीएस की 50वीं वर्षगांठ पर की गई घोषणाएं भी अब तक धरातल पर नहीं उतर सकी हैं। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार ग्रेच्युटी का लाभ देने, सामाजिक सुरक्षा, पेंशन, ईपीएफ, चिकित्सा सुविधा, नियमित अवकाश और समय पर मानदेय भुगतान सुनिश्चित करने की मांग उठाई।

इसके साथ ही रिक्त पदों पर विभागीय भर्ती करने, सहायिकाओं को कार्यकर्ता पद पर पदोन्नति देने, पोषण ट्रैकर ऐप की तकनीकी समस्याओं का समाधान करने, ई-केवाईसी और अन्य ऑनलाइन कार्यों का अतिरिक्त बोझ कम करने, पोषण आहार की गुणवत्ता में सुधार, प्रशिक्षण एवं बैठकों में टीए-डीए उपलब्ध कराने तथा सेवा शर्तों में सुधार सहित कुल 20 मांगों को तत्काल पूरा करने की मांग की गई।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे वर्षों से महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं, लेकिन आज भी उन्हें सम्मानजनक मानदेय और कर्मचारी जैसी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। सरकार द्वारा कई बार घोषणाएं की गईं, लेकिन अधिकांश वादे अब तक पूरे नहीं हुए हैं।

भीमपुर गांव की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरोज रावत और महादेवी शर्मा ने बताया कि कार्यकर्ता लगातार अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही हैं, लेकिन उनकी जायज मांगों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो प्रदेशभर में आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं मौजूद रहीं।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!