शिवपुरी। जिले में सोमवार की रात दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों से सामने आए मामलों ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। अलग-अलग कारणों से हुए विवादों के बाद दो युवकों ने कथित रूप से जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में परिजन दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मं
गलवार को मेडिकल कॉलेज चौकी पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर शवों का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस दोनों घटनाओं की जांच कर रही है।
गलवार को मेडिकल कॉलेज चौकी पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर शवों का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस दोनों घटनाओं की जांच कर रही है।
ससुराल में विवाद के बाद युवक ने खाया जहरीला पदार्थ
पहला मामला सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के खांदी गांव का है। जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय मंशाराम जाटव सोमवार को अपनी ससुराल करेरा गए हुए थे। बताया जा रहा है कि देर शाम किसी बात को लेकर उनका ससुराल पक्ष के लोगों से विवाद हो गया। इसके बाद उन्होंने कथित रूप से जहरीली दवा का सेवन कर लिया।
परिजनों ने जब उनकी हालत बिगड़ती देखी तो तत्काल उन्हें उपचार के लिए शिवपुरी मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है।
पारिवारिक विवाद के बाद युवक की गई जान
दूसरी घटना नरवर थाना क्षेत्र के मगरौनी कस्बे की है। यहां 34 वर्षीय पवन कुशवाह ने कथित रूप से पारिवारिक विवाद के बाद जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें भी तत्काल मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों के प्रयास शुरू होने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। इस घटना से भी पूरे परिवार में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।