शिवपुरी,अब्दुल ने पहले बहन बनाया, फिर भगा ले गया,अब शादी की प्लानिंग,चप्पलों से पिटाई

vikas
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी।
शिवपुरी में लव जिहाद का मामला खुलकर सडक सामने आया,अब्दुल ने पहले नाबालिग को बहन बनाया फिर घर से भगा ले गया। नाबालिग को घर से भगा ले जाने के आरोप मे अब्दुल पर अपहरण और पोक्सो का मामला दर्ज किया गया,बीते रोज जब वह इस मामले की तारीख पर आया तो नाबालिग के शादी की प्लानिंग करते हुए शादी की दस्तावेज तैयार करवा रहे थे,यह मामले की भनक हिंदूवादी संगठनों को लग गई,संगठन के कार्यकर्ताओ ने नाबालिग के परिजनो को इस मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंचे नाबालिग के परिजनों ने अब्दुल की चप्पलों की कुटाई कर दी।

परिजनों ने अब्दुल को घर में दी थी पनाह मामला वर्ष 2025 
मुजफ्फरनगर निवासी अब्दुल रहमान कोरोना काल में फर्नीचर का काम करने कोलारस आया था। यहां एक हिंदू परिवार के मकान में किराए से रहा। परिजनों का आरोप है कि युक्क ने उक्त परिवार की नाबालिग लड़की को अपने प्यार के जाल में फांस लिया। जब परिवार वालों को इसकी भनक लगी तो युवक-युवती ने उन्हें भरोसा दिलाया कि, उनके बीच भाई बहन का रिश्ता है। इसके बाद मौका पाते ही युवक-युवती को लेकर मुजफ्फरनगर भाग गया। उस समय पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण व पाक्सो एक्ट का मामला कायम कर युवती को बरामद कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को जेल भेजा गया।

जमानत से जेल बाहर आते ही शादी की प्लानिंग
जेल से जमानत मिलने के बाद युवती ने युवती से फिर से संपर्क किया और उसे अपने पास आने के लिए राजी किया। लड़की इस बार बालिग होने पर भाग कर उसके पास पहुंच गई। इसी क्रम में पुराने पॉक्सो एक्ट के मामले में आज दोनों पेशी पर शिवपुरी न्यायालय पहुंचे। पेशी पर दोनों ने शादी करने की इच्छा जाहिर की और जब वह कोर्ट के बाहर शादी के लिए आवेदन आदि तैयार करवा रहे थे।

बजरंग दल के विनोद पुरी को मामले की जानकारी लग गई
विनोद पुरी अपने साथियों के साथ जब मौके पर पहुंचे और पूरे मामले को समझकर लड़की के  परिजनों   को शिवपुरी बुलवाया। लड़की के परिवार वालों ने बेटी को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं मानी, अंततः मामला वन-स्टाफ सेंटर पहुंचा वहां भी वह तैयार नहीं हुई। इसके बाद वन स्टाप सेंटर के बाहर जमकर हंगामा हो गया। बताया जा रहा है कि मारपीट और हंगामे के बाद युवती को उसके माता-पिता अपने साथ ले गए। वहीं युक्क और उसके पिता वापस मुजफ्फरनगर लौट गए।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!