शिवपुरी। शिवपुरी शहर के देहात थाना सीमा में स्थित हवाई पट्टी के पीछे पानी से भरे गड्ढे में एक युवक की लाश मिलने की खबर मिल रही है। लाश की होने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा,लाश की शिनाख्त हो चुकी है,बताया जा रहा है कि युवक पिछले 24 घंटे से अपने घर से गायब था।
जानकारी के अनुसार, जाहिद बुधवार दोपहर से घर से लापता था। परिजनों ने बताया कि वह मानसिक रूप से बीमार था और कई बार बिना किसी को बताए घर से निकल जाता था। इसके अलावा वह ठीक तरह से बोल भी नहीं पाता था। बुधवार से ही परिवार के लोग उसकी लगातार तलाश कर रहे थे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।
गुरुवार दोपहर हवाई पट्टी के पीछे बारिश के पानी से भरे गड्ढे में किसी युवक का शव पड़े होने की सूचना क्षेत्र में फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। इसी दौरान जाहिद के परिजन भी वहां पहुंचे, जहां उन्होंने शव की पहचान जाहिद के रूप में की। देहात थाना पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवक की मौत डूबने से हुई या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।