शिवपुरी। वर्तमान समय में नौतपा चल रहे थे,नौतपा के प्रथम 3 दिन पारा 44 क्रॉस हो रहा था,लेकिन नौतपे के पांचवे दिन मौसम ने अचानक रुख बदला और तेज बारिश और आंधी ने नौतपा को ठंडा कर दिया,रविवार की देर रात भी शिवपुरी जिले में बारिश हुई और आज सोमवार की सुबह शिवपुरी जिले मे तेज बारिश हुई,बारिश और मौसम को देखकर लोग कहने लगे की जेठ के माह में सावन जैसी बारिश हो रही है। वही इस बेमौसम बरसात ने शिवपुरी पोहरी निर्माणाधीन रोड सड़क का हाल बुरा हो गया और लोग इस सडक मे फस गए,जाम लग गया,पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया और अधिकारियों को फोन लगाकर मिट्टी के डंपर डलवाए।
रविवार देर रात करीब 10 बजे तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ था। एक घंटे की तेज बारिश के बाद रातभर रिमझिम फुहारें पड़ती रहीं। लगातार पानी गिरने की वजह से शहर की कई प्रमुख सड़कों पर जलभराव हो गया, जिससे रात के समय आवागमन प्रभावित हुआ। मौसम विभाग ने प्रदेशभर में जून के शुरुआती चार दिनों तक आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में आने वाले दिनों में भी मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने की संभावना है।
सोमवार की सुबह हुई जोरदार बारिश
रविवार की रात 10 बजे तेज बारिश हुई रात में भी रूक रूक कर बारिश होने की खबर मिल रही हे। वही आज सुबह 1 जून सोमवार को लगभग 7 बजे एक घंटे तक तेज बारिश हुई,पूरा का पूरा आसमान बादलों ने ढक लिया,ऐसा लग रहा था कि सावन का महिना एक माह पूर्व ही आ गया। इस तेज बारिश ने जहां आगे होने वाली वर्षा की चिंता कर दी वही इस बारिश के कारण सडको पर जलभराव की स्थिति देखी गई। इस बारिश से भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत मिली है और तापमान में सीधे 8 डिग्री सेल्सियस की भारी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक ऐसे ही मौसम का अलर्ट जारी किया है।
सडक मे फस गए लोग
पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह ने शिवपुरी समाचार से बात करते हुए बताया कि आज सुबह की तेज बारिश के कारण पोहरी रोड का बुरा हाल हो गया। शिवपुरी से श्योपुर रोड निर्माणाधीन है इस कारण सिह निवास से रामखेडी तक अभी मिट्टी डली हुई है। पानी बरसने के कारण वाहन इसमें फसने लगे और जाम लग गया,मैंने पास इस रोड की स्थिति को लेकर फोन आने लगे इस कारण में मौके पर पहुंचा और जाम को खुलवाया,वही अधिकारियों से बातचीत कर डंपर से गिट्टी डलवाई गई।
मध्य प्रदेश में 5 से 7 दिन देरी से आएगा मानसून
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मानसून की दस्तक को लेकर नया अनुमान जारी किया है। विभाग के मुताबिक, मध्य प्रदेश में इस बार मानसून अपने सामान्य समय से 5 से 7 दिन की देरी से पहुंच सकता है। प्रदेश में मानसून की एंट्री 20 से 22 जून के बीच होने की संभावना जताई गई है। मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा ने बताया, "जून के महीने में प्रदेश में औसत से कम बारिश होने के आसार हैं। हालांकि, मई महीने में भीषण गर्मी के साथ ओलावृष्टि और बारिश दोनों का दौर देखने को मिला था। इस कारण मई में औसत से करीब आधा इंच अधिक बारिश दर्ज की गई है।"
नौतपा के 5वें दिन गिरे थे मोबाइल टावर और मकान
इससे पहले नौतपा के पांचवें दिन भी शिवपुरी जिले में तेज आंधी के साथ भारी बारिश हुई थी। उस दौरान कोलारस क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में आंधी से काफी नुकसान हुआ था। खरेह गांव में तेज हवाओं की वजह से बीएसएनएल का भारी-भरकम मोबाइल टावर गिर गया था। इसके साथ ही कई कच्चे मकानों और अन्य निर्माण कार्यों को भी भारी क्षति पहुंची थी।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।