शिवपुरी, 3 बच्चो को बाप कर रहा है नाबालिग से शादी, SP ऑफिस के सामने हाईवोल्टेज ड्रामा

vikas
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी।
शिवपुरी एसपी ऑफिस के सामने बीते रोज एक पति पत्नी का हाईवोल्टेज ड्रामा सडक पर देखने को मिला,पति अपनी पत्नी की शिकायत करने गया था पत्नी को जानकारी मिल गई और वह एसपी ऑफिस पहुंच गई, दोनों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर बहस शुरू कर दी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को हस्तक्षेप कर मामला शांत कराना पड़ा। 

घटना को लेकर एसपी कार्यालय परिसर में काफी देर तक लोगों की भीड़ जुटी रही। पत्नी का आरोप था कि उसका पति 3 बच्चों को बाप 17 साल की नाबालिग से शादी कर रहा हैं,पुलिस समय पर कार्यवाही करती तो उसका घर से टूटने से बच जाता और उसके बच्चे अनाथ नही होते। 

शिकायत लेकर पहुंचा पति, पीछे-पीछे पहुंची पत्नी
जानकारी के अनुसार सतनवाड़ा निवासी निशा बानो और उसके पति अकरम शाह के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा है। गुरुवार को अकरम शाह अपनी शिकायत लेकर एसपी कार्यालय पहुंचा था। इसकी जानकारी मिलते ही निशा बानो भी वहां पहुंच गई। दोनों का आमना-सामना होते ही आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया, जो कुछ ही देर में सड़क पर खुले विवाद में बदल गया।

महिला ने लगाए प्रताड़ना और दूसरी शादी की तैयारी के आरोप
निशा बानो का आरोप है कि शादी के बाद से उसका पति अकरम शाह और सास रुकसाना बानो उसे लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते रहे हैं। उसने कहा कि कई बार उसे और उसके तीन बच्चों को खाने-पीने जैसी मूलभूत जरूरतों के लिए भी परेशान किया गया।

महिला का आरोप है कि विरोध करने पर उसे जान से मारने और झूठे मामलों में फंसाने की धमकियां दी जाती हैं। निशा ने यह भी दावा किया कि उसका पति एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को अपने साथ रखे हुए है और उससे शादी करने की तैयारी कर रहा है। इसी मुद्दे को लेकर उसने हाल ही में एसपी कार्यालय पहुंचकर पति और सास के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने तथा अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की थी।

नाबालिग लड़की के मामले को लेकर भी उठाए सवाल
निशा बानो ने दावा किया कि मार्च माह में भी उक्त नाबालिग लड़की के परिजन एसपी कार्यालय पहुंचे थे। उस समय उन्होंने अकरम शाह पर नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ रखने और उसका शोषण करने के आरोप लगाए थे। महिला का कहना है कि यदि उस शिकायत पर समय रहते कार्रवाई की जाती तो आज उसका परिवार टूटने की कगार पर नहीं पहुंचता। उसने देहात थाना पुलिस पर भी शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया।

वीडियो दिखाए, पति ने आरोपों को बताया झूठा
विवाद के दौरान निशा बानो ने कुछ वीडियो भी प्रस्तुत किए। उसका दावा है कि इन वीडियो में उसका पति एक लड़की के साथ दिखाई दे रहा है। हालांकि अकरम शाह ने वीडियो में खुद के होने से साफ इनकार कर दिया।
अकरम शाह का कहना है कि उसकी पत्नी द्वारा लगाए जा रहे सभी आरोप पूरी तरह झूठे और निराधार हैं। उसने कहा कि वास्तव में वह स्वयं पत्नी की प्रताड़ना से परेशान था, जिसके चलते वह उससे अलग रह रहा है।

पति बोला- कोर्ट में हो फैसला, सच्चाई आए सामने
अकरम शाह ने कहा कि वह चाहता है कि पूरे मामले का निष्पक्ष फैसला न्यायालय के माध्यम से हो, ताकि सच्चाई सबके सामने आ सके। उसने आरोप लगाया कि उसकी छवि खराब करने के लिए उस पर बेबुनियाद आरोप लगाए जा रहे हैं।

पुलिस ने कराया मामला शांत, जांच जारी
एसपी कार्यालय के बाहर बढ़ते विवाद को देखते हुए पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को समझाइश देकर शांत कराया। देहात थाना पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की शिकायतें प्राप्त हुई हैं और मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!