जिले में 27 हजार मीट्रिक टन से अधिक उर्वरक उपलब्ध, किसानों को हो रहा वितरण

vikas
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी 
। 23 जून 2026/ खरीफ सीजन के दौरान किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए जिले में पर्याप्त मात्रा में खाद का भंडारण एवं वितरण सुनिश्चित किया जा रहा है। उपसंचालक कृषि ने बताया कि जिले में वर्तमान में 27 हजार 203 मीट्रिक टन उर्वरक उपलब्ध है, जिसका वितरण ई-विकास प्रणाली के माध्यम से किया जा रहा है।

जिले में उपलब्ध उर्वरकों की स्थिति
वर्तमान में जिले में 7,353 मीट्रिक टन यूरिया, 979 मीट्रिक टन डीएपी/टीएसपी, 5,403 मीट्रिक टन एनपीके, 13,253 मीट्रिक टन एसएसपी तथा 216 मीट्रिक टन एमओपी उपलब्ध है।

खरीफ सीजन में 28 हजार मीट्रिक टन से अधिक उर्वरक का वितरण
1 अप्रैल 2026 से 23 जून 2026 तक जिले में कुल 28 हजार 840 मीट्रिक टन उर्वरक किसानों को वितरित किया जा चुका है। इसमें 12,923 मीट्रिक टन यूरिया, 4,870 मीट्रिक टन डीएपी/टीएसपी, 5,723 मीट्रिक टन एनपीके, 5,074 मीट्रिक टन एसएसपी तथा 250 मीट्रिक टन एमओपी शामिल है।

94 हजार से अधिक किसानों ने किया उर्वरक उठाव
ई-विकास प्रणाली के माध्यम से 22 जून 2026 तक 94 हजार 900 किसानों द्वारा टोकन जनरेट कर 27 हजार 977 मीट्रिक टन उर्वरक का उठाव किया गया है। वहीं 23 जून को 2,395 किसानों ने टोकन जनरेट कर 608 मीट्रिक टन उर्वरक प्राप्त किया।

विभिन्न विक्रय केंद्रों से किसानों को उपलब्ध कराया गया उर्वरक
खरीफ सीजन में अब तक जिले के डबल लॉक भंडारण केंद्रों से 34,005 किसान, सहकारी समितियों से 16,992 किसान तथा निजी विक्रय केंद्रों से 46,298 किसान उर्वरक प्राप्त कर चुके हैं। इस प्रकार कुल 97 हजार 295 किसानों ने ई-टोकन के माध्यम से उर्वरकों का उठाव किया है।

कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे उर्वरक प्राप्त करने के लिए ई-विकास प्रणाली का उपयोग करें तथा आवश्यकता अनुसार अधिकृत विक्रय केंद्रों से ही उर्वरक प्राप्त करें।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!