जिला चिकित्सालय में नियमित रूप से संचालित हो रही हैं ईको एवं टीएमटी मशीनें

vikas
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी।
सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. आर.पी. सिंह चौहान ने स्पष्ट किया है कि जिला चिकित्सालय शिवपुरी में स्थापित ईको मशीन एवं टीएमटी मशीन नियमित रूप से संचालित की जा रही हैं तथा उनका उपयोग आवश्यकतानुसार मरीजों की जांच एवं उपचार के लिए किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि जिला चिकित्सालय की ईको मशीन एमआईसीयू में संचालित है, जिसका उपयोग मरीजों की आवश्यकता के अनुसार बेड साइड के लिए किया जाता है। ईको मशीन का संचालन जिला चिकित्सालय के मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. विवेक विमल एवं डॉ. चन्द्रशेखर गुप्ता द्वारा नियमित रूप से किया जा रहा है। इसके उपयोग से संबंधित समस्त अभिलेख एमआईसीयू में विधिवत संधारित किए जा रहे हैं।

इसी प्रकार टीएमटी मशीन फिजियोथेरेपी यूनिट में संचालित है, जिसका उपयोग भी आवश्यकतानुसार नियमित रूप से किया जा रहा है। मशीन के संचालन के लिए एक अटेंडेंट को प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। टीएमटी जांच संबंधी कार्य मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. चन्द्रशेखर गुप्ता एवं डॉ. विवेक विमल के निर्देशन में किया जा रहा है तथा उसका रिकॉर्ड भी नियमित रूप से संधारित किया जा रहा है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!