शिवपुरी,सहकारी समिति अटलपुर के प्रशासक यादव निलबिंत

vikas
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी।
बहुउद्देशीय सेवा सहकारी समिति मर्यादित अटलपुर के प्रशासक द्वारा बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित अटलपुर के सहायक समिति प्रबंधक श्री शिवप्रताप सिंह यादव को निलंबित किया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय शाखा बदरवास निर्धारित किया गया है।

सहकारी बैंक के प्रशासक ने बताया कि चना एवं मसूर उपार्जन कार्य के दौरान प्राप्त शिकायतों की समीक्षा में श्री यादव के कार्यों में लापरवाही पाई गई। इसके अतिरिक्त खरीफ सीजन के दौरान किसानों को संस्था के माध्यम से समय पर उर्वरक वितरण नहीं किए जाने संबंधी शिकायतें भी लगातार प्राप्त हो रही थीं। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा ने मामले में जांच कर लापरवाही करने वाले पर कार्यवाही के निर्देश दिए थे।

 इस प्रकार उपार्जन कार्य एवं खाद वितरण व्यवस्था में लापरवाही पर कार्रवाई करते हुए सहायक समिति प्रबंधक शिवप्रताप सिंह यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!