शिवपुरी। यूपी मे लखनउ की कोचिंग मे आगजनी के कारण 15 स्टूडेंंटस की मौत होने के बाद देश मे कोचिंग सस्थान की गाइड लाइन फ्लो कराने के लिए प्रशासन ने स्थानीय स्तर पर कोचिंग संस्थानो की चैकिंग अभियान शुरू कर दिया है। शिवपुरी शहर मे जिला कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देश मे आज कोचिंग सेंटरो का निरिक्षण किया गया,इस निरिक्षिण में शहर की 8 कोचिंग सस्थानो मे स्टूडेंटस की सुरक्षा के साथ खिलवाड किय जा रहा था इस कारण इन संस्थानो को सील् करने की कार्यवाही की गई हैं।
निरीक्षण में सामने आईं खामियां
कलेक्टर श्री वर्मा के निर्देश पर तहसीलदार श्री सिद्धार्थ शर्मा ने कोचिंग संस्थान का निरीक्षण किया जिसमें भारत IAS, इंसपायर लाइब्रेरी, पाठशाला लाइब्रेरी, शिवानी कॉमर्स इंस्टीट्यूट, कांसेप्ट बिल्डर्स क्लास, ब्लूमिंग बड्स, इंडक्टेंस कोड केयर और शिवपुरी एकेडमी क्लासेस में अग्निशमक यंत्र, फायर एनओसी सहित अग्नि दुर्घटना में सुरक्षा संबंधी आवश्यक व्यवस्थाओं का अभाव पाया गया। छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के प्रति इस लापरवाही पर जिला प्रशासन में कार्यवाही करते हुए संस्थाओं को सील किया है।
सुरक्षा से समझौता करने वालों पर सख्त कार्रवाई
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा ने दल गठित कर निरीक्षण के निर्देश दिए हैं। दल में समस्त एसडीएम प्रभारी रहेंगे। कलेक्टर श्री वर्मा ने समस्त एसडीएम को भी निर्देशित किया है कि अपने-अपने अनुविभाग क्षेत्र में निरीक्षण कर जांच करें और इस प्रकार की लापरवाही करने वालों पर कार्यवाही करें।
जिला प्रशासन ने सभी शैक्षणिक, कोचिंग एवं व्यावसायिक संस्थानों से शासन द्वारा निर्धारित अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने तथा आवश्यक फायर सेफ्टी व्यवस्थाएं एवं वैध फायर एनओसी प्राप्त करने के लिए कहा है ताकि इस प्रकार की कार्यवाही न हो।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।