शिवपुरी में 70 साल की वृद्धा को बहू बेटो ने मारपीट कर घर से निकाला,पढिए मामला

vikas
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी।
शिवपुरी शहर के कंट्रोल रूम पर बीते मंगलवार को हुई जनसुनवाई में एक बुजुर्ग महिला शिकायत लेकर पहुंची कि मेरे दो बेटे और दो बहुए हैं,उन्होंने मुझे मेरे ही घर से भगा दिया हैं पीड़ित बुजुर्ग का कहना हैं कि जब से मेरे पति की मौत हुए हैं तब से मेरे दोनों बेटे मुझे बहुत परेशान करते हैं और मेरी मारपीट भी करते हैं।

 यहां तक की मेरी मजदूरी के पैसे तक गायब कर देते हैं मुझे दोनों में से एक भी बेटा अपने साथ रखने को तैयार नहीं हैं, मामले की गंभीरता को समझते हुए शिवपुरी एसपी मैडम यांगचेन जी ने पुलिस को बुजुर्ग महिला के घर भेजने हुए बेटों पर कार्यवाही का आदेश दिया हैं। 

जानकारी के अनुसार कलाबाई पत्नी स्व.वचनलाल जाटव निवासी मनियर शिवपुरी ने बताया कि मेरा बेटा देवेन्द्र जाटव एवं उसकी पत्नी बिन्देश जाटव आये दिन मेरे साथ मारपीट करते है और घर से निकालने की धमकी देते हैं। पीड़िता का कहना हैं कि मेरे पति की मौत हो चुकी हैं और जब से मेरे पति गये हैं तब से मेरे बच्चे मुझे बहुत ज्यादा प्रताड़ित करते हैं मुझे मेरे ही घर में नहीं रहने दे रहे हैं कहते हैं कि तू इस घर से निकल जा वरना तुझे हम जीने नहीं देंगे। 

पीड़ित बुजुर्ग महिला का कहना हैं कि होने को मेरे दो बेटे-बहुए हैं,लेकिन मुझे अपने साथ कोई भी नहीं रखता हैं, मुझसे कोई भी बात नहीं करता हैं मुझसे कहा जाता हैं कि तू यहां से निकल जा, में बेसहारा बुजुर्ग महिला अब कहां जाऊं, क्या करूं। इसलिए आपसे निवेदन हैं कि मेरे छोटे बेटे देवेन्द्र और बहू बिन्देश पर जल्द से जल्द कार्यवाही की जाये।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!