शिवपुरी, दीक्षा आत्महत्या काण्ड, प्रताडना से तंग आकर लटकी थी फांसी पर, 2 गिरफ्तार

vikas
0
shivpuri-samachar

बामौरकला।
शिवपुरी जिले के पिछोर अनुविभाग के बामौरकला थाना सीमा में महिला की मौत के मामले में पुलिस ने 2 पति और ससुर को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि विवाह के बाद से महिला को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था, जिससे परेशान होकर उसने आत्मघाती कदम उठाया। न्यायालय से जेल वारंट जारी होने के बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में गंभीर अपराधों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

खेत की टपरिया में फांसी के फंदे पर मिली थी दीक्षा
जानकारी के अनुसार 16 मई 2026 को ग्राम सेकरा निवासी दीक्षा यादव (31) पत्नी कृष्णपाल यादव ने खेत पर बनी टपरिया में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की थी। प्रारंभिक जांच में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हुआ, लेकिन जब पुलिस ने मृतका के परिजनों, ग्रामीणों और अन्य संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए तो कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए।

जांच में सामने आई प्रताड़ना की कहानी
मर्ग जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि मृतका दीक्षा यादव को उसके पति कृष्ण पाल यादव और ससुर रामसहाय यादव द्वारा शादी के बाद से लगातार घरेलू कार्यों और अन्य बातों को लेकर परेशान एवं प्रताड़ित किया जाता था। पुलिस के अनुसार लगातार मानसिक दबाव और प्रताड़ना से तंग आकर दीक्षा ने यह कदम उठाया। जांच में पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया।

अपराध दर्ज कर शुरू हुई गिरफ्तारी की कार्रवाई
मर्ग जांच में आरोप सिद्ध पाए जाने पर थाना बामौरकलां में अपराध क्रमांक 70/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 108 एवं 3(5) में प्रकरण दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की और 1 जून 2026 को दोनों आरोपी कृष्ण पाल यादव (33 वर्ष) रामसहाय यादव (66 वर्ष)निवासी ग्राम सेकरा, थाना बामौरकलां को गिरफ्तार कर लिया।

न्यायालय से जेल भेजे गए आरोपी
गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को मंगलवार को खनियाधाना न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय द्वारा जेल वारंट जारी किए जाने के बाद दोनों को जेल दाखिल कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की विवेचना अभी जारी है और जांच के दौरान सामने आने वाले अन्य तथ्यों को भी प्रकरण में शामिल किया जाएगा।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!