शिवपुरी। शिवपुरी जिले में बुधवार को 3 अलग अलग हादसे हुए है। दो हादसों में 2 लोगों के 2 टुकड़े हुए है। कोलारस विधानसभा के लिलवारा गांव का युवक रेलवे ट्रैक पर 2 टुकडो मे मिला है वही एक क्रेशर मशीन में काम करने वाला मजदूर का शरीर 2 हिस्सो मे हो गया हैं। वही एनएच-46 पर सड़क हादसे में दीगोद गांव के पास एक आर्टिका कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर पलट गई। दुर्घटना में बदरवास के गल्ला व्यापारी पीयूष गोयल, उनकी पत्नी और बच्चा घायल हो गए।
पहला हादसा,लिलवारा गांव का जसवीर यादव रेलवे ट्रैक में 2 टुकड़ों में मिला
कोलारस अनुविभाग के कोलारस थाने की लुकवासा चौकी सीमा में रहने वाले लिलवारा गांव निवासी 26 वर्षीय जसवीर यादव मंगलवार को बदरवास में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। बुधवार सुबह वह रेलवे ट्रैक किनारे गंभीर हालत में पड़े मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने देखा कि उनका एक हाथ का पंजा कटा हुआ था। पुलिस ने उन्हें तत्काल कोलारस स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से उन्हें शिवपुरी और बाद में ग्वालियर रेफर कर दिया गया।
हाईवे किनारे मिली बाइक, बयान का इंतजार
पुलिस को जसवीर यादव की बाइक कुल्हाड़ी गांव के पास हाईवे किनारे मिली है। लुकवासा चौकी प्रभारी बैजनाथ मिश्रा ने बताया कि जसवीर के बयान के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
अमोल के रेत गिट्टी क्रेशर मे मजदूर का हाथ उखडा
दूसरा हादसा करैरा अनुविभाग के अमोल क्षेत्र स्थित रेत-गिट्टी क्रेशर प्लांट पर हुआ। यहां पारागढ़ निवासी 27 वर्षीय धीरज आदिवासी काम कर रहे थे। बताया गया कि मशीन की सफाई के दौरान कथित तौर पर बिना जांच किए मशीन चालू कर दी गई। मशीन चालू होते ही धीरज का हाथ उसमें फंस गया और पूरा हाथ कंधे तक उखड़ गया।
साथी मजदूरों ने बचाई जान
हादसे के बाद साथी मजदूरों ने तुरंत मशीन बंद कर धीरज को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत होने के कारण उन्हें भी आगे के इलाज के लिए रेफर किया गया है। पुलिस और संबंधित विभाग क्रेशर हादसे की जानकारी जुटा रहे हैं।
रोड एक्सीडेंट में व्यापारी पीयूष गोयल सहित फैमिली घायल
बदरवास थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एनएच-46 पर सड़क हादसा हो गया। दीगोद गांव के पास एक आर्टिका कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर पलट गई। दुर्घटना में बदरवास के गल्ला व्यापारी पीयूष गोयल, उनकी पत्नी और बच्चा घायल हो गए।
तीनों को उपचार के लिए बदरवास स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, पीयूष गोयल अपनी पत्नी और बच्चे के साथ कार से शिवपुरी से बदरवास लौट रहे थे। इसी दौरान दीगोद गांव के पास उनकी कार आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से टकराई और पलट गई।
स्थानीय लोगों ने कार से बाहर निकाला
हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत कार में फंसे परिवार को बाहर निकाला। इसके बाद घायलों को तत्काल बदरवास स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि कार पीयूष गोयल खुद चला रहे थे और हादसे में उनके सिर में गंभीर चोटें आई हैं। सूचना मिलने पर बदरवास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त कार व ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।