शिवपुरी, आईटीआई के पास ट्रक-कार की भिड़ंत में महिला की मौत, 4 घायल

vikas
0
shivpuri samachar

शिवपुरी।
जन्मदिन समारोह से लौट रहे एक परिवार की खुशियां रविवार देर रात उस समय मातम में बदल गईं, जब उनकी कार आईटीआई के पास एक ट्रक से आमने-सामने टकरा गई। भीषण हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

शिवपुरी जिले के देहात थाना क्षेत्र में रविवार रात करीब डेढ़ बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अमोलपठा चौकी क्षेत्र के नयागांव में आयोजित एक जन्मदिन समारोह से लौट रहे परिवार की कार आईटीआई के समीप एक ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना भयावह था कि कार में सवार अनीता जाटव की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, कार में अनीता जाटव, उनकी 17 वर्षीय बेटी करिश्मा जाटव, बबीता जाटव (29), रितिक जाटव (9), अभिषेक जाटव (20) तथा चालक रोहित जाटव सवार थे। सभी लोग जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान शिवपुरी शहर में प्रवेश करते समय आईटीआई के पास सामने से आ रहे ट्रक से कार की जोरदार भिड़ंत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर की आवाज दूर तक सुनाई दी। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कार में फंसे घायलों को बाहर निकालने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची तथा सभी घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया।

हादसे में अनीता जाटव ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उनकी बेटी करिश्मा जाटव गंभीर रूप से घायल हो गईं। इसके अलावा बबीता जाटव, रितिक जाटव और अभिषेक जाटव को भी चोटें आई हैं। सभी घायलों का मेडिकल कॉलेज में उपचार जारी है।

पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर लिया है। प्रारंभिक जांच में हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। वहीं हादसे के बाद कार चालक रोहित जाटव मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है और दुर्घटना के संबंध में विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!