शिवपुरी,​ साई बाबा फकीर फैमिली की महिला की संदिग्ध मौत, पीट-पीटकर मारने का आरोप

vikas
0
shivpuri  news

नरवर।
शिवपुरी जिले के नरवर थाने की मगरौनी चौकी सीमा में एक महिला की पीट-पीटकर हत्या करने की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि जमीनी विवाद को लेकर महिला को लाठियों से मारपीट की,इस मारपीट में महिला की इलाज पर ही मौत हो गई,अभी मृतक महिला का पीएम नहीं हुआ है। मृतक महिला के बेटे का आरोप है कि उसके पिता को पुलिस जेल भेजने की तैयारी कर रही थी उधर चौकी के सामने उसकी मॉ तडप रही थी। मगरौनी चौकी प्रभारी का कहना कि दो पक्षो का विवाद था। महिला की मौत हार्ट अटैक से हुई है मर्ग कायम कर लिया गया है।

नरवर थाना सीमा की मगरौनी चौकी में स्थित मगरौनी वार्ड क्रमांक 4 में निवास करने वाली नजराना (52) के पति शहबाज साई (55) ने बताया कि मेरे प्लाट पर कब्जा करने के उद्देश्य से भूरा साई,निम्मो साई ओर हुसैन साई ने दीवार खडी कर दी थी,दीवार तोड़ने के सूचना पर यह तीनो लोगों ने मौके पर पहुंच गए और मारपीट शुरू कर दी।

शहबाज शाह ने बताया कि भूरा,निम्मो और हुसैन मेरे कब्जा वाले प्लाट को हथियाना चाहते थे,इस कारण अतिक्रमण का प्रयास कर रहे थे और मेरे प्लाट पर दीवार खडी कर दी थी। जब मैने इस दीवार को तोडा तो यह तीनो आ गए और मेरी और मेरी पत्नी की लात घूसों और डंडों से मारपीट कर दी। मेरी पत्नी इन तीनो से लड़ती रही।

बताया जा रहा है कि इस ​लड़ाई के बाद मौके पर पुलिस आ गई और नजराना बेगम उम्र 52 साल और शहबाज खान उम्र 55 साल को चौकी ले आई। महिला को पुलिस ने छोड दिया और शहबाज को पुलिस ने चौकी में ही रखा और 151 की कार्यवाही तैयारी करने लगी।

इधर मारपीट में घायल महिला नजराना की तबीयत खराब हो गई उसे नरवर के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी इलाज के दौरान शाम 5 बजे मौत हो गई। मृतक महिला के बेटे छोटू का कहना है कि उसकी मां के साथ मारपीट की पुलिस उल्टा मा और पिता को पकड़ कर ले गई। पुलिस उसके पिता को जेल भेज रही थी और उसकी मॉ चौकी के सामने ही तडत रही थी। शहबाज शाह ने बताया कि यह प्लाट उसका है और उसको पट्टे में मिला है वह साई बाबा फकीर परिवार का है और घरो से आटा मांगने का काम करता है,इस मांगे हुए आटे से उसके परिवार का भरण पोषण होता है।

इस मामले मे मगरौनी चौकी प्रभारी अभिमन्यु राजावत का कहना है कि प्लाट को लेकर दो पक्षो का विवाद था। महिला को थाने से जाने दिया था,दोनो पक्षो ने राजीनामा हो गया था। राजीनामा लिखकर दिया गया है। महिला का बीपी बढ़ गया था उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के अनुसार उसकी मौत हार्ट अटैक से हुई है,इस मामले में मर्ग कायम लिया गया है आगे जांच की जाऐगी। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!