शिवपुरी। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने समस्त एसडीएम को निर्देश दिए है कि पंचायत स्तर पर प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को कैंप लगाकर जनसमस्या का निराकरण किया जाए।
जिलाधीश कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में अधिकांश आवेदन राजस्व, खाद्यान्न वितरण, खाद्यान्न पात्रता पर्ची एवं अन्य विभागों की शिकायत संबंधी प्राप्त हो रहे है। जो शिकायतें खंड स्तर पर ही समाधान की जा सकती हैं ,उन शिकायतों के लिये शिकायतकर्ता अनुभाग से चलकर जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में एक लंबी दूरी तय करके जनसुनवाई कार्यक्रम में पहुंचते हैं जिससे शिकायतकर्ता का वेबजह धन और समय खर्च होता है।
इसके लिये पंचायत स्तर पर पंचायतवार तथा विभागवार शिकायतों का वर्गीकरण करते हुए पंचायत स्तरीय समस्त कर्मचारियों को पंचायत में कम से कम दो दिवस प्रत्येक मंगलवार एवं प्रत्येक शुक्रवार को पंचायत भवन या ग्राम चौपाल में उपस्थित रहकर उपलब्ध शिकायतों का निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।
दल बनाने के निर्देश
इसी प्रकार ग्राम पंचायत स्तर पर हल्का पटवारी, ग्राम पंचायत सचिव/जीआरएस/आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता आदि कर्मचारियों का दल बनाकर पंचायत स्तर पर समस्याओं का निराकरण कराना सुनिश्चित करें। प्रत्येक मंगलवार को दल प्रातः 07 बजे से दोपहर 03 बजे तक पंचायत में उपस्थित रहकर कार्य करेगा। पंचायत स्तर पर उक्त दल की उपस्थिति की सूचना ग्राम कोटवार से ढयोडी पिटवाकर प्रसारित करवाने के निर्देश दिए हैं।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।